आरिफ नियाजी
भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन उत्तराखंड के जिला हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा के ग्राम बनवाला के जिला उपाध्यक्ष सचिन सैनी के निवास पर महान समाज सुधारक, सत्यशोधक महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्म उत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सैनी ने अपने महापुरुषों के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित और जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का बहुत ही सुंदर संचालन हिन्दी साहित्यकार, वरिष्ठ समाजसेवी और संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर संजय सैनी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम में अपनी सुंदर कविता से महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ-साथ महापुरुषों के जीवन को कविताओं के रूप में प्रस्तुत करते हुए सभी का मन मोह लिया। प्रदेश संगठन प्रचारक उत्तराखंड मास्टर रजनीश सैनी ने संगठन के उद्देश्यों और सभी ग्राम वासियों को सैनी समाज के महापुरुषों के जीवन परिचय और चित्रों को पूरे प्रदेश में घर-घर तक तक पहुँचाने का लक्ष्य लेकर प्रण करते हुए कहा कि संगठन सैनी समाज की नई पीढ़ी को जागरूक का महत्वपूर्ण कार्य निरतंरता के साथ कर रहा है।
कार्यक्रम में सम्मानित संगठन के जिला संगठन मंत्री अशोक सैनी, मास्टर महावीर सैनी, हरपाल सैनी,नरेश सैनी, सुभाष सैनी, ऋषिपाल सैनी, सुशील चौहान,कर्मपाल कश्यप ,सोमपाल सैनी,सुरेंद्र सैनी,सतपाल सैनी, अरविंद सैनी,विपुल सैनी, प्रवेश सैनी, विशेष सैनी, रमेश सैनी आदि उपस्थित रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला