आरिफ नियाज़ी
भगवानपुर के दरियापुर गांव में नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले जिसमें एक पक्ष के चार जबकि दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं । गांव में हंगामा इतना बढ़ा की मौके पर अफरातफरी मच गई ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची इमली खेड़ा पुलिस चौकी ने 108एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
दरअसल दरियापुर गांव निवासी इरशाद का आरोप है की नाली निर्माण को लेकर गांव के सय्याद के परिवार ने मंगलवार को निहत्थे लोगों पर हमला किया था जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। आरोप है की मामूली कहासुनी को लेकरसय्याद ,तसव्वर,तौकीर,अरशद, कादिर,आलिम और अनवार ने उन पर जोरदार हमला कर दिया।
हमला करने वाले लोगों के हाथों में धारदार हथियार और लाठी डंडे थे जहां उन्होंने घर में बैठे निहत्थे लोगों पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया ।इस हमले में शोएब पुत्र इसरार,शाहजेब पुत्र वहीद,शाहरुख पुत्र इरशाद और मुनसरीना पत्नी वहीद गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला