Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर ग्रीन एंकलेव में रोजा इफ्तार पार्टी का हुआ भव्य आयोजन, ब्लॉक प्रमुख लुबना राव का फूल मालाओं से लोगों ने किया जोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मंगलौर की ग्रीन इंक्लेव कालोनी में आज रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसका आयोजन प्रमुख समाजसेवी राव इकबाल द्वारा किया गया था इस मौके पर पहुंची ब्लॉक प्रमुख लुबना राव का मुस्लिम समाज के लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख लुबना राव ने कहा की रमजान का महीना बड़ा ही रहमतों और बरकतों का महीना है इस महीने में भूखे प्यासे रहकर रोजेदार अल्लाह की इबादत में मशगूल रहता है

जिसके एवज में अल्लाह रोजे की बरकत से आपसी सौहार्द और भाईचारा बना रहता है।लुबना राव ने कहा की रोजा हमें हर बुराई और गलत काम करने से रोकता है रोजेदार को अल्लाह भी पसंद करता है ।उन्होंने कहा की रमजान में हर मोमिन को ज्यादा से ज्यादा इबादत करनी चाहिए ताकि उसका रब राजी रहे।इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गाधारोना गांव निवासी प्रमुख समाजसेवी राव आफताब ने कहा कि रमजान का महीना बड़ा ही रहमतों और बरकतों वाला महीना है इस महीने में जितनी भी इबादत की जाए कम है इस महीने में सबसे ज्यादा सदका खैरात देना चाहिए गरीबों की मदद करना ही इस्लाम है

इस्लाम हमें हर बुराई से रोकता है रमजान का महीना मुबारक महीना है जिसमें आपसी सौहार्द और भाईचारा बढ़ता है।उन्होंने कहा की रोजा इफ्तार पार्टी से एक दूसरे को जानने का मौका मिलता और भाईचारा बढ़ता है।इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार एम एम मलिक द्वारा किया गया।इस मौके पर रियाज मलिक,राव अरंगजेब, प्रधान जुल्फकार, बसपा नेता उबेदुर्रहमान उर्फ मोंटी,मोहियुद्दीन अंसारी, सुभाष शर्मा,भाजपा के वरिष्ठ नेता अनीस अहमद गौड़,राव इनाम, बीडीसी सदस्य राव तालिब,वसीम,साबिर राणा,इमरान,फरहान,राव अहताशाम,आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369