आरिफ नियाज़ी
रुड़की वरिष्ठ भाजपा नेता एव भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी ने किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति में पधारे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हेलीपैड आगमन पर किसान हित में दिया “निवेदन पत्र” जिसके माध्यम से सुशील त्यागी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से 28 मार्च से 31 मार्च तक लगातार हुई 33 mm वर्षा के कारण गेहूं, सरसों, एवं आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है जिससे किसानों को बहुत बड़ा आर्थिक हानि हुई है, किसानों की इस क्षतिपूर्ति हेतु मुख्यमंत्री से किसानों को अनुदान देने का निवेदन पत्र दिया गया।
वहीं दूसरी ओर सुशील त्यागी ने मुख्यमंत्री जी से निवेदन पत्र में किसानों के विद्युत ट्यूबवेल बिजली बिलों पर सर चार्ज माफ करने की भी मांग की है, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इस पर निवेदन पत्र पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर किसान हित में निर्णय लेने के लिए कहा है। इस अवसर पर सभी के द्वारा मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया गया ।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला