आरिफ नियाज़ी
रुड़की इस बार उत्तराखंड से 1468 यात्री हज पर जाएंगे जिसमें सबसे अधिक हाजी हरिद्वार जिले से होंगे जबकि सबसे कम रुद्रप्रयाग,ऋषिकेश और चमोली से दो दो यात्री हज की यात्रा करेंगे।इसके लिए उत्तराखंड हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समाज कल्याण मंत्री का आभार जताया है।
वहीं उत्तराखण्ड राज्य हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद नेबताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी एवं समाज कल्याण मंत्री चन्दन राम दास द्वारा केन्द्र सरकार से उत्तराखण्ड का कोटा बढाये जाने हेतु अनुरोध करते हुये विशेष प्रयास किये गये थे। जिसके क्रम में इस वर्ष प्रथम बार 1468 का हज कोटा उत्तराखण्ड को प्राप्त हुआ है। वर्ष 2023 में हज हेतु हज आवेदन प्रारम्भ की तिथि 10 फरवरी 2023 से अन्तिम तिथि 20 मार्च 2023 तक रिजर्व कॅटेग्री में 108 एवं बिना महरम कोटे में 12 महिलाओं द्वारा तथा फेश कैटेग्री 1598 कुल 1718 हज आवेदकों द्वारा हज के लिये आवेदन किया गया था।
जिनमें अल्मोडा से 22, चमोली से 02. चम्पावत से 14, देहरादून से 380 हरिद्वार से 621, नैनीताल से 200, पौड़ी गढ़वाल से 24, पिथौरागढ से 09 रूद्रप्रयाग से 10, टिहरी गढ़वाल से 06, ऊधमसिंहनगर से 428 तथा उत्तरकाशी से 02 हज आवेदकों द्वारा आवेदन किया गया था। दिनांक 31 मार्च 2023 को रेंडम डिजीटल चयन केन्द्रीकृत मोड में कुर्रा अन्दाजी के माध्यम से अल्मोड़ा से 09, चमोली से 02, चम्पावत से 08 देहरादून से 231, हरिद्वार से 621 नैनीताल से 132, पौड़ी गढ़वाल से 24, पिथौरागढ से 09, रूद्रप्रयाग से 02, टिहरी गढ़वाल से 06 ऊधमसिंहनगर से 422 तथा उत्तरकाशी से 02 इस प्रकार कुल 1468 हज आवेदकों का चयन कर लिया गया है।
चयनित हज आवेदकों को प्रथम किस्त की धनराशि रूपये 81,800/- प्रति हज आवेदक की दर से दिनांक 07-04-2023 तक ऑन लाईन अथवा हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई के बैंक खाते भारतीय स्टेट बँक / युनियन बैंक ऑफ इण्डिया में वेबसाईट से पे इन स्लिप प्राप्त करते हुये जमा किया जाना है।
हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाईट से प्राप्त मेडिकल स्क्रिनिंग एण्ड फिटनेस सर्टिफिकेट के प्रारूप पर सरकारी डॉक्टर से बनवाने के उपरान्त, मेडिकल सर्टिफिकेट, हज आवेदन फार्म की प्रति हस्ताक्षरों सहित डिकलेरेशन मूल पासपोर्ट, 03 कलर फोटो-व्हाईट बैंक ग्राउन्ड वाले, कैंसिल चैक / बैंक पासबुक, दो डोज का कोविड वैक्सीन सटिफिकेट पासपोर्ट के फन्ट व बैंक पेज की छायाप्रति सभी स्व हस्ताक्षरित करते हुये दिनांक 10 अप्रैल, 2023 तक उत्तराखण्ड राज्य हज समिति, हज हाउस पिरान कलियर उपलब्ध कराना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिये हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाईट. www.hajcommittee.gov.in से जानकारी प्राप्त कर सकते है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला