आरिफ नियाज़ी
रुड़की के चकबंदी विभाग और ऊर्जा निगम के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने बड़ा मोर्चा खोल दिया है। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने चेतावनी देते हुए कहा की चकबंदी में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है किसानों की भूमि को चकबंदी अधिकारी ठिकाने में लगे हुए हैं ।उन्होंने कहा की जल्द ही चकबंदी विभाग के कार्यालय का किसान यूनियन घेराव करेगी। पदम सिंह रोड़ ने प्रशासनिक भवन में एक बैठक के दौरान कहा की चकबंदी विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है सरकार को चकबंदी की धांधली नजर नहीं आ रही है।
इस दौरान पदम सिंह रोड़ ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की भारतीय किसान यूनियन किसानों की लड़ाई प्रमुखता से लड़ेगी।उन्होंने कहा की चकबंदी विभाग और ऊर्जा निगम के अधिकारी छोटी छोटी बात को लेकर भी लगातार किसानों का शोषण कर रहे हैं जिसे किसी कीमत पर भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस दौरान किसान नेता जावेद अली ने आरोप लगाया की किसानों के साथ चकबंदी विभाग धोका कर रहा है आज चकबंदी विभाग भ्रष्टाचार की दल दल में फंस चुका है किसान आज अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है।
इस दौरान किसान नेता सचिन टोडा ने कहा किसान आज अपने आपको बेबस समझ रहा है किसानों को लेकर कोई भी विभाग गंभीर नहीं है अगर यही हाल रहा तो जल्द ही रुड़की की सड़कों पर किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय कुशवाहा, युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन गिरी,राष्ट्रीय महासचिव संजय पाल, इरशाद अली,इकबाल, फरीद, जावेद अली,रीना मसीह,कामेश, अन्नु सचिन,रजत रोड़,नाजिम अली,प्रदीप त्यागी,बिरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोजपाल , किसान नेता इंद्र सिंह रोड़,भूरा,युवा प्रदेश अध्यक्ष इकराम अंसारी,जिला महामंत्री विशाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला