आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव और नगर और नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी आम इंसान विकास पार्टी ने प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमें जिले और ब्लॉक के पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई है। आम इंसान विकास पार्टी द्वारा जारी सूची में 37 लोगों को स्थान दिया है जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है ।
आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकील अहमद ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी और जल्द ही दूसरी सूची भी जारी की जाएगी जिसमें और पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा।पार्टी द्वारा जारी होने वाली सूची में हाजी नूर हसन को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है तो वही छापुर भगवानपुर निवासी हकीम अब्दुल अजीज को राष्ट्रीय जनरल सेक्रेट्री की जिम्मेदारी दी गई है ।
इसके साथ साथ ही यामीन अहमद प्रदेश प्रवक्ता, गुलफाम जान जिलाध्यक्ष,पछवा दून अली खान ब्लॉक अध्यक्ष सहसपुर (मेन) ज्योतिराम जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति ,मोर्चा मोनिका यादव जिला अध्यक्ष महिला मंडल, जगदीश शर्मा जिला उपाध्यक्ष, रईस आजम खान महानगर अध्यक्ष देहरादून, हाजी मोहम्मद सुफियान महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग, चौधरी राजू तोमर अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, मोहम्मद मोमिन ब्लॉक अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग सहसपुर, श्रीमती ममता जिला सचिव महिला मंडल, मोहम्मद इब्राहिम विधानसभा प्रभारी सहसपुर, मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी जिला उपाध्यक्ष देहरादून, डॉ मोहम्मद नदीम सानी प्रदेश चिकित्सा प्रभारी, सचिव श्रीमती जय शिखा जिला अध्यक्ष महिला मंडल, डॉक्टर मोहम्मद सालीम चौधरी प्रदेश महासचिव,मोहम्मद नाजिम जिला सचिव,इकबाल खान जिला महामंत्री,मोहम्मद राशिद जिला महामंत्री,मोहम्मद आलिम जिला मीडिया प्रभारी,मोहम्मद कासिद जिला सचिव,श्रीमती उमा शर्मा नगर अध्यक्ष महिला मंडल सहसपुर,एडवोकेट
मोहम्मद सलमान कानूनी सलाहकार,एडवोकेट मोहम्मद शोएब जिला अध्यक्ष युवा,अमन अहमद खान जिला महामंत्री देहरादून, शहजाद प्रदेश सचिव,मोहम्मद शाहिद जिला अध्यक्ष हरिद्वार,मांगेराम जिला सचिव अनुसूचित मोर्चा, मोहम्मद यूसुफ जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, आरिफ अली जिला मीडिया प्रभारी,ललिता सैनी ब्लॉक अध्यक्ष सहसपुर,महेंद्र सिंह को कानूनी सलाहकार की जिम्मेदारी पार्टी में दी गई है।इस पार्टी की नई कार्यकारिणी से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।अकील अहमद ने बताया की संगठन की मजबूती पर अधिक ध्यान दिया जाएगा पूरे प्रदेश में पार्टी का संगठन खड़ा किया जाएगा युवाओं को अधिक जिम्मेदारी दी जाएगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला