आरिफ नियाज़ी
रुड़की नगर निगम एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है।सरकारी छुट्टी के दिन नगर निगम कर्मचारी सिविल लाइन पूल के पास रेहड़ी ठेली वालों से वसूली करते नजर आए।इतना ही नहीं नगर निगम की रसीद में भी गड़बड़ झाला नजर आया। इसकी सूचना किसी ने रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष एव प्रमुख समाजसेवी मुमताज अब्बास नकवी को दी ।
अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे मुमताज अब्बास नकवी ने दर्जनों लोगों के साथ नगर निगम के कर्मचारियों का घेराव करते हुए जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।नकवी ने आरोप लगाया की नगर निगम के कर्मचारी गरीब रेहड़ी ठेली वालों का लगातार शोषण कर रहे हैं आलम यह है की दो सौ और तीन सौ की फर्जी रसीद काटी जा रही है।
जबकि जो रसीद कर्मचारी दे रहे हैं वह भी पूरी तरह से फर्जी है जिसकी जांच की जानी चाहिए। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने भी कर्मचारियों का जोरदार विरोध किया और नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाए।वहीं नगर निगम कर्मचारियों का कहना था की रेहड़ी ठेली वाले पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे हैं जबकि उस पर पूरी तरह से पाबंदी है इसलिए उन पर जुर्माने की कार्यवाही की गई है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला