Jan Mudde

No.1 news portal of India

खानपुर विधायक की पत्नी सोनिया शर्मा अपने भारी समर्थकों के साथ बसपा में हुई शामिल, हरिद्वार में बसपा का बढ़ने लगा कुनबा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

खानपुर विधायक उमेश कुमार की पत्नी सोनिया शर्मा आज अपने भारी समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हो गईं । मंगलौर रोड़ स्थित एक होटल में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बसपा के प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने कहा कि बसपा का कुनबा उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहा है सोनिया शर्मा के पार्टी में आने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी।प्रदेश प्रभारी ने कहा की लोकसभा चुनाव बसपा पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा की सोनिया शर्मा भी पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी हो सकती हैं जिसकी घोषणा बसपा प्रमुख मायावती ही करेंगी। उन्होंने कहा की उत्तराखंड राज्य जिस उद्देश्यों और मकसद से बनाया गया था आज उस मकसद को कांग्रेस और भाजपा पूरी तरह से भूल चुकी हैं जनता की समस्याओं से किसी को भी कोई लेना देना नहीं है अगर प्रदेश की जनता ने बसपा को मौका दिया तो हरिद्वार में भारी मतों से बसपा प्रत्याशी की जीत होगी।बसपा की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है।बसपा ही ऐसी पार्टी हैं जो दबे कुचले समाज की लड़ाई को प्रमुखता से लड़ रही है ।

इस दौरान बसपा के प्रदेश संयोजक इमरान मसूद ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला उन्होंने आरोप लगाया की दोनो ही पार्टियां सत्ता में आ चुकी हैं लेकिन उन्होंने जनता के लिए कभी कुछ नहीं किया जिसका खामियाजा आज प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस दौरान बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य बृजवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया उन्होंने कहा की बहुजन समाज पार्टी एक मिशन है एक विजन है जो दबे कुचले पिछड़े अगड़े और अल्पसंख्यकों की लड़ाई को प्रमुखता से लड़ रही है बसपा आने वाले समय में तीसरी शक्ति के रूप में उभरकर सामने आएगी।

उन्होंने कहा की बसपा का उत्तराखंड में लगातार ग्राफ बढ़ रहा है बसपा ही ऐसी पार्टी है जो इस देश और प्रदेश का विकास कर सकती है।उन्होंने कहा की भाजपा और कांग्रेस को प्रदेश की जनता भली भांति समझ चुकी है अब इनके बहकाए में जनता आने वाली नहीं है बसपा लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराएगी।इस मौके पर बसपा नेता नरेश गौतम ने कहा की लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस और भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।

उन्होंने कहा की बहुजन समाज पार्टी एक नई ताकत के साथ लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी। फिलहाल वहीं सोनिया शर्मा को बसपा महासचिव और हरिद्वार की प्रभारी बनाया गया है। सोनिया शर्मा ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की बसपा सुप्रीमो मायावती ने जो उन्हे जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे ।उन्होंने कहा की बसपा अब लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराएगी। इस दौरान बसपा के दर्जनों नेता मंच पर मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369