आरिफ नियाज़ी
एक तरफ जहां पूरी दुनिया का मुसलमान रमजान के मुबारक महीने में इबादत में लगा हुआ है वहीं रुड़की रहमानिया अरबी मदरसे के उलेमाये इकराम ने भी रमजान की फजीलत बयान की ।सबसे पहले मौलाना अजहरूलहक ने बताया की रमजान की सबसे बड़ी फजीलत यह है की इस महीने में हर इबादत का स्वाब सत्तर गुना हो जाता है इंसान बुरे कामों से तौबा कर लेता है
रमजान के इस पाक महीने में ही कुरान शरीफ नाजिल हुआ।उन्होंने बताया की अल्लाह के नबी ने फरमाया रमजान में , अल्लाह की इबादत करने और इंसानी मदद करने के बदले सत्तर गुना सवाब मिलता है। मौलाना ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की रोजा भूख और प्यास का अहसास कराता है रोजा रखने और नमाज पढ़ने से अल्लाह अपने बंदे से बेहद खुश रहता है यह महीना गरीबों की मदद करने का महीना है गरीब लोगों को खैरात जकात देकर उनकी मदद करना बेहद जरूरी है। यही रोजे की सबसे बड़ी फजीलत है।
मौलाना इजहरुल हक ने बताया की इस महीने में ही नहीं बल्कि सभी दिनों में इंसान को बुरे कामों से बचना चाहिए रमजान का महीना तौबा और गुनाहों को माफ करने का महीना है इस महीने में जितनी भी इबादत की जाए और गरीबों की मदद की जाए उसका बहुत बड़ा अजर अल्लाह के यहां बताया गया है। मौलाना ने बताया की बुरे कामों को त्याग कर इंसान को हमेशा अच्छे कार्य करने चाहिए और अपने गुनाहों की हर समय तौबा करनी चाहिए।
इस दौरान मुफ्ती सलीम ने भी रमजान की बड़ी फ्जीलत बयान की उन्होंने कहा रमजान के महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करनी चाहिए तिजारत के वक्त भी अल्लाह की इबादत को भूलना नहीं चाहिए नमाज और कुरान शरीफ की तिलावत ज्यादा से ज्यादा हो।अल्लाह को राजी करना और अपने गुनाहों की तौबा करना ही रमजान का मकसद है।नमाज की पाबंदी करें और बुरे कामों से तौबा करें ताकि अल्लाह आप से राजी हो जाए।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला