आरिफ नियाज़ी
नारसन विकास खंड में आयोजित सरकार के एक साल नई मिसाल कार्यक्रम में एक तरफ जहां सभी सरकारी विभागों ने अपने अपने स्टॉल लगाए थे तो वहीं राजकीय प्राथमिक आदर्श विद्यालय लाठरदेवा हूंन के छात्रों का स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र बना रहा ।छोटे बच्चों द्वारा अनुपयोगी बेकार की वस्तुओं से काफी वस्तुएं तैयार की गई थी । दरअसल स्कूल प्रबंधन हर माह के अंतिम शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करता है जिसके चलते बच्चों में पढ़ाई के साथ साथ कुछ अन्य एक्टिविटी भी देखने को मिलती है ऐसे बच्चों को ही आगे बढ़ाया जाता है।
स्कूल के सहायक अध्यापक अरविंद कुमार ने बताया की बच्चों ने जो संदेश दिया है उनमें पर्यावरण को बचाना हरी सब्जी का प्रयोग करना और हरे पेड़ पौधों को बचाने का एक नया संदेश अपने स्टॉल से दिया है जिसे अधिकारियों ने भी काफी सराहा है। शिक्षक अरविंद कुमार ने बताया की निपुण भारत अभियान के चलते उनकी मेहनत एक दिन जरूर रंग लाएगी।उन्होंने बताया की प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती लेकिन उसे त्राशने की आवश्यकता जरूर होती है एक दिन यह बच्चे पूरे देश में अपने स्कूल का नाम रोशन करेंगे ऐसा उनका मानना है।उन्होंने कहा की आज के स्टॉल से बच्चों में काफी उत्साह है अन्य स्कूलों को भी इसके लिए आगे आना चाहिए।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला