आरिफ नियाज़ी
विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर शरीफ का इंतजाम दरगाह प्रबंधन और भी बेहतर बनाने में जुटा हुआ है जिसके लिए दरगाह प्रबंधक आए दिन कुछ ना कुछ बेहतर करने में लगी रहती है यही कारण है इस बार रोजा इफ्तार के समय कोई अफरातफरी का माहौल नहीं है साबिर साहब की दरगाह में हजारों रोजेदारों को काफी बेहतर तरीके से रोजा इफ्तार कराया जा रहा है।
दरगाह परिसर में रोजा इफ्तार के लिए दरगाह प्रबंधन ने अपने सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी है जो इस कार्य को बेहतर तरीके से अंजाम दे रहे हैं। रोजा इफ्तार के समय जहां बाहर से आने वाले जायरीन भी मौजूद रहते हैं वहीं स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में रोजा इफ्तार करते हैं । रोजा इफ्तार के बाद सभी लोग नमाज अदा करने के बाद साबिर साहब की दरगाह में देश और प्रदेश की अमन सलामती की दुआएं करते हैं। दरगाह मैनेजर रजिया ने बताया दरगाह प्रबंधन रोजेदारों की सुविधा के लिए दरगाह प्रबंधन बेहद गंभीर है सहरी से लेकर इफ्तार की बेहतर सुविधा की गई है
जिसके लिए दरगाह के सुपरवाइजरों के साथ साथ लंगर और दरगाह के सभी कर्मचारियों को लगाया गया है ताकि रोजेदार इफ्तार बेहतर तरीके से कर सकें यही वजह है की हर रोज हजारों रोजेदार इफ्तार में शामिल रहते हैं।गौरतलब है की हर रोज दरगाह में हजारों जायरीन अपनी मन्नत मुरादें लेकर दरगाह पहुंचते हैं माना यह जाता है की साबिर के दरबार से कोई भी खाली हाथ नहीं लौटता।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला