आरिफ नियाज़ी
रुड़की में ऊर्जा निगम के कनेक्शन काटने और छापेमारी से नाराज भारतीय किसान यूनियन क्रांति के दर्जनों किसानों ने रामनगर विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। इस दौरान किसानों ने अधिशासी अभियंता को जमकर खरी-खोटी भी सुनाई। भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय संयोजक विकास सैनी ने आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम गांव गांव जाकर आम जनता के साथ-साथ किसानों का शोषण कर रहा है मामूली बिलों के बकाया पर भी बिजली के कनेक्शन काटे जा रहे हैं
किसानों के घरों पर छापेमारी कर उनके खिलाफ झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं किसानों का ऊर्जा निगम लगातार शोषण कर रहा है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।वहीं दूसरी ओर आज तक भी किसानों गन्ना भुगतान नहीं हो पाया है लेकिन उसके बावजूद भी ऊर्जा निगम पुलिस के साथ लगातार छापेमारी कर रहा है बिजली चोरी में मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं किसानों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं जिसे किसान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा ।
उन्होंने ऊर्जा निगम के एसडीओ वीरेंद्र बिष्ट पर भी रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि रामनगर के एसडीओ जब भी गांव में जाते हैं तभी ग्रामीणों से सेटिंग गेटिंग करने की बात करते हैं विभाग में कार्यरत एसडीओ भ्रष्टाचार में लिप्त हैं जिसे किसान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे ।दरअसल इस दौरान बूढ़पुर गांव के दर्जनों किसान रामनगर विद्युत वितरण खंड के कार्यालय में पहुंचे थे जहां उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए विभाग के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया इस दौरान किसान नेता अरविंद पाल,और वेद पाल, ने आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम तानाशाही पर उतर आया
है जिसके चलते भोले भाले किसानों को निशाना बनाया जा रहा है। मामूली बिल होने के बावजूद भी बिजली के कनेक्शन काटे जा रहे हैं जिसे किसान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा उन्होंने अधिशासी अभियंता अनूप कुमार को साफ कर दिया कि अगर किसानों पर बिजली की चोरी के मुकदमे वापस नहीं हुए और कनेक्शन काटे गए तो भारतीय किसान यूनियन क्रांति ऊर्जा निगम के अधिकारियों की ईट से ईट बजाने का काम करेंगे ।किसानों का आरोप है कि ऊर्जा निगम के अधिकारी भ्रष्टाचार की दल दल में फंसे हुए हैं किसान आज अपने आपको हताश और बेबस समझ रहा है
लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा उन्होंने चेतावनी दी की अगर ऊर्जा निगम के अधिकारी उनके गांव में पहुंचे तो उनका घेराव किया जाएगा। इस मौके पर किसान ऋषि पाल सैनी, भानु, कदम ,सुरेंद्र ,परमार रविंद्र पाल सुभाष पाल शीशपाल वीरेंद्र पाल जोगिंदर पाल देशराज पाल सतीश पाल सनोज पाल मांगेराम भानु आदित्य राज आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला