Jan Mudde

No.1 news portal of India

सोनिया शर्मा के बसपा में आने से पार्टी को मिलेगी मजबूती इमरान मसूद, 29मार्च को भारी समर्थकों की होगी रैली

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर पहुंचे बसपा के प्रदेश संयोजक इमरान मसूद ने कहा की उत्तराखंड में बसपा लगातार मजबूत हो रही है आने वाला समय बसपा का है उमेश कुमार की पत्नी सोनिया शर्मा के बसपा में आने से पार्टी नए आयाम स्थापित करेगी। इमरान मसूद ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की अगर बसपा लोकसभा चुनाव में सोनिया शर्मा को प्रतियाशी घोषित करती है तो पार्टी हरिद्वार लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराएगी।

उन्होंने कहा की सोनिया शर्मा बसपा के लिए एक मजबूत प्रतियाशी साबित होंगी।इमरान मसूद ने कहा की उत्तराखंड में बसपा लगातार मजबूत हो रही है बसपा का लगातार कुनबा बढ़ रहा है आने वाला समय भी बसपा का है जिसका परिणाम लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। इस दौरान उमेश कुमार की पत्नी सोनिया शर्मा ने कहा की बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगी।उन्होंने कहा की बसपा ही इस देश और प्रदेश का विकास कर सकती है।गौरतलब है की सोनिया शर्मा के बसपा में आने से हरिद्वार की राजनीति के राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं ।

आगामी 29 मार्च को सोनिया शर्मा अपने भारी समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी। विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर पहुंचने वालों में प्रदेश बसपा प्रभारी नरेश गौतम,प्रदेश अध्यक्ष आदित्य बृजवाल,बसपा नेता सुबोध राकेश,बसपा जिला अध्यक्ष अनूप सिंह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369