Jan Mudde

No.1 news portal of India

स्टाइल आइकॉन एकेडमी के कार्यक्रम में पहुंचे वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने बेटियों को सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

कलियर शरीफ हज हाउस में स्टाइल एकेडमी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान एकेडमी की छात्राओं द्वारा समाज में फैली कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा,नशा खोरी, और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया इतना ही नहीं छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

इस दौरान हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को पहुंचना था लेकिन वह किसी कारण नहीं पहुंच पाए।इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि शादाब शम्स ने कहा की उत्तराखंड सरकार ने बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए तमाम तरह की योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ हर समाज की बेटी को मिलेगा उन्होंने कहा की उत्तराखंड वक्फ बोर्ड बेटियों को अरबी मदरसों में अच्छी शिक्षा और मॉडर्न तालीम देने का काम करेंगे बेटी आगे बढ़े बेटियो को अच्छी तालीम मिले इसके लिए सरकार कार्य कर रही है।उन्होंने कहा की बेटियों को दहेज प्रथा के खिलाफ खड़ा होना होगा।

ना बेटियों को दहेज लेना है और नाही देना है बेटियां आज किसी से कम नहीं हैं।इस दौरान हज कमेटी के चेयरमैन खतीब अहमद ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की आज देश की बेटियों ने सेना से लेकर खेलों तक में देश का नाम रोशन किया है उन्होंने कहा की आज मुस्लिम बेटियों ने अपने हुनर का डंका बजाया है आज भारत की बेटियों ने नए आयाम स्थापित किए हैं ।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा की मोदी सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है धामी सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर बेटियों को सम्मान देने का काम किया है।

इस दौरान एकेडमी की संचालिका अनम अंसारी ने कहा की वह उत्तराखंड की बेटी हैं और बेटियों के दुख दर्द को भली भांति समझती हैं बेटियों को आगे बढ़ाने का काम वह हमेशा करती रहेंगी।इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री अरविंद गौतम बहरोज आलम,शमशाद अंसारी,अकरम सदस्य हज कमेटी, पूर्व प्रधान अजहर प्रतिनिधि राज्य मंत्री,महताब त्यागी,उपाध्यक्ष,मोहम्मद दानिश,जिलाध्यक्ष अफजाल अली,पूर्व प्रदेश महामंत्री गुलफाम शेख, आदि मोजूद रहे ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369