आरिफ नियाज़ी
रुड़की में आए दिन हो रहे आवारा कुत्तों के हमलों से लोग बेहद दहशत में हैं तो वहीं नगर निगम के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।ताजा मामला नगर निगम की एक महिला कर्मचारी का है जो अपनी टीम के साथ यूजर चार्जेज के सर्वे के लिए आवास विकास में पहुंची थी तभी एक कुत्ते ने महिला पर हमला कर दिया जिसमें नगर निगम की महिला कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गई घायल को उनकी टीम के लोग रुडकी के सिविल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां उनका उपचार चल रहा है।
दरअसल रुड़की में आवारा कुत्तों से लोग बेहद परेशान हैं आज आवास विकास में यूजर चार्जेज वसूलने गई नगर निगम की टीम पर आवारा कुत्तों ने जोरदार हमला बोल दिया जिसमें नगर निगम की टीम में शामिल केतकी भारद्वाज उर्फ आशा भारद्वाज पर पर आवारा कुत्तों ने जोरदार हमला बोल दिया जिसमें केतकी भारद्वाज गंभीर रूप से घायल हो गई घायल को तुरंत ही उनकी टीम द्वारा रुड़की सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है
जहां उनका उपचार चल रहा है बताया जा रहा है कि उनकी टीम में 4 लोग मौजूद थे जिनमें नगर निगम के सुपरवाइजर गोपाल सिंह भी थे उनके द्वारा ही घायल केतकी भारद्वाज को सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला