Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर हज हाउस के सुरक्षाकर्मी पर धारदार हथियार से हमला, हज हाउस में कमरा ना देने पर किया दबंगों ने हमला

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

कलियर शरीफ स्थित हज हाउस में युवकों को कमरा ना देना सुरक्षा कर्मी को भारी पड़ा है। कुछ दबंग युवकों ने धारदार हथियार से सुरक्षा कर्मी पर जोरदार हमला किया है जिसमे सुरक्षा कर्मी घायल हुआ है। देर रात की यह घटना बताई जा रही है। सुरक्षा कर्मी को देर रात 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां से उसे उपचार के बाद सुबह छुट्टी दे दी गई।

फिलहाल सुरक्षाकर्मी द्वारा आरोपियों के खिलाफ कलियर पुलिस को तहरीर दी गई है जिसकी पुलिस जांच करने में जुटी है। वहीं इस घटना के बाद सूचना मिलते ही हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी ने हज हाउस पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली है दरअसल खड़ंजा कुतुबपुर निवासी शाकिर पुत्र नसीम अहमद हज हाउस में सुरक्षा कर्मी है उसका आरोप है की चार दिन पूर्व कुछ लड़के अपने साथ एक लड़की लेकर हज हाउस गेट पर पहुंचे थे

जहां उन्होंने हज हाउस में एक कमरा देने की मांग की थी जिसके चलते उसने कमरा देने से मना कर दिया जिसके बाद वह देख लेने की धमकी देकर मौके से चले गए थे आज रात जब वह अपनी डियुटी पर गेट पर था तभी लगभग दस ग्यारह युवक हाथों में लाठी डंडे और हथियार लेकर पहुंचे और उन्होंने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया उसकी चीखखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए

लेकिन जब तक आरोपी उसको घायल कर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में अपना उपचार कराना पड़ा। वहीं इस बाबत कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली का कहना है की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369