आरिफ नियाज़रुड़की के पटाखा गोदाम के हादसे में अपने बच्चे खो चुके परिवारों की मदद के लिए जनप्रतिनिधि और समाजसेवी लोग लगातार आगे आते रहे हैं जिनमें एक नाम प्रमुख समाजसेवी हाजी कमरू का नाम भी शामिल है वैसे तो हाजी कमरू किसी परिचय के मोहताज नहीं है वह गरीबों की मदद करने में अक्सर आगे आते रहे हैं।
कमरू ने पटाखा गोदाम में मारे गए दो युवकों के परिवारों को दस दस हजार की आर्थिक सहायता दी है। दोनो के परिवार बेहद गरीब हैं दोनों मारे गए युवक जो कमाते थे उसी से घर का खर्च भी चलता था। घटना के बाद से आज तक पीड़ित परिवार बेहद सदमे में है।
गौरतलब है की रुड़की के पटाखा गोदाम में कुछ दिन पूर्व आग लगने से चार युवकों की मौत हो गई थी जिसमे दो युवक रुड़की के थे। पीड़ित परिवारों की खानपुर विधायक उमेश कुमार ने भी आर्थिक सहायता देकर मदद की थी वहीं अब रुड़की के प्रमुख समाजसेवी हाजी कमरू ने दस दस हजार देकर दोनो परिवारों की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
इस दौरान प्रमुख समाज सेवी हाजी कमरू ने बताया की समाज सेवा उनका पेशा रहा है उन्होंने हमेशा गरीबों की मदद की है जिस तरह से पटाखा गोदाम के अग्निकांड में रुड़की के दो युवकों की मौत हुई है उनका परिवार बेहद गरीब है जिनकी मदद करना उन्होंने जरूरी समझा आगे भी दोनों परिवारों की हमेशा मदद करते रहेंगे जो भी उन्हें आवश्यकता पड़ेगी उसके लिए हर समय तैयार रहेंगे ।
उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद करने से बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती इसलिए अन्य लोगों को भी मदद के लिए आगे आना चाहिए।उन्होंने कहा की गरीबों की सेवा के लिए उनके घर के दरवाजे दिन रात खुले हैं।
बाइट हाजी कमरू प्रमुख समाज सेवी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला