Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड किसान मोर्चा ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर किया प्रदर्शन,यूपी की तर्ज पर नलकूप की बिजली निशुल्क करने की मांग को लेकर सी एम को भेजा ज्ञापन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड किसान मोर्चा के सैकड़ों किसानों ने रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचकर जमकर धरना प्रदर्शन किया ।इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से एक ज्ञापन भी भेजा है जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार की तरह से नलकूप की बिजली किसानों के लिए निशुल्क कर दी है उसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी सरकार को किसानों को रात देनी चाहिए तथा लड़कों की बिजली निशुल्क कर देनी चाहिए ।

इस दौरान उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलशन रोड ने कहा कि किसान इस समय बेहद नाजुक दौर से गुजर रहा है किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं है उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए नलकूप का बिजली फ्री कर दी है उसी तरह से उत्तराखंड सरकार को भी इस पर विचार करना चाहिए और किसानों को बड़ी राहत देनी चाहिए ।गुलशन रोड ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की इकबालपुर चीनी मिल पर 2017,18 का करोड़ो बकाया है जिसे चीनी मिल अभी तक भुगतान नहीं कर पाया है चीनी मिल को जल्द से जल्द भुगतान पर ध्यान देना चाहिए

ताकि गन्ना किसानों को बड़ी राहत मिल सके। इस दौरान किसानों ने कहा की शासन प्रशासन को किसानों की समस्याओं को लेकर भी गंभीर होना पड़ेगा। इस मौके पर दीपक पुंडीर ,समीर आलम, सतवीर प्रधान, राजपाल सिंह ,राजकुमार, सतवीर झबरेड़ी, मोहम्मद आजम, मोहम्मद अजीज,महकार सिंह, अशोक कुमार ,विजेंद्र सिंह ,सोनू नारसन ,मोहम्मद असजद, सरवर अली और दुष्यंत कुमार आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369