Jan Mudde

No.1 news portal of India

तीन दिन तक चलने वाले विरासत ए रुड़की महोत्सव की रहेगी धूम,मुख्यमंत्री भी करेंगे शिरकत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की में पहली बार आजादी का अमृत महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है इस अमृत महोत्सव महोत्सव अभियान के तहत 20 मार्च से लेकर 23 मार्च तक विरासत ए रुड़की महोत्सव में कई तरह के सांस्कृतिक और साहित्यक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तीन दिन के इस महोत्सव में शहीद मेला, गायन प्रतियोगिता, कव्वाली, रंगोली, कवि सम्मेलन, फैंसी ड्रेस आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

विरासत ए रुड़की कार्यक्रम के महासचिव ब्रह्मपाल सैनी ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव अभियान की रुड़की में काफी धूम धाम रहेगी इस कार्यक्रम में रुड़की के इतिहास पर भी नजर डाली जाएगी। तथा रुड़की का नाम रोशन करने वाले इतिहासकारों बुद्धिजीवी वर्ग और पत्रकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। ब्रह्मपाल सैनी ने बताया की रुड़की का गौरवमई इतिहास रहा हैं जिसमे शहीद मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कई मंत्री और बड़े अधिकारी भी शिरकत करेंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369