Jan Mudde

No.1 news portal of India

इकबालपुर चीनी मील गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर बेहद गंभीर,2017,18 का भी भुगतान जारी

Spread the love

शामिक

इकबालपुर चीनी मिल गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहा है।मील प्रबंधन ने गन्ना किसानों का 2017,18 का सवा तीन करोड़ का भुगतान कर दिया है जिसमें इकबालपुर और जवालापुर का भुगतान शामिल है।जो आगे भी जारी रहेगा। चीनी मिल प्रबंधक बी एन चौधरी ने बताया की चीनी मिल गन्ना किसानों का है किसान और मील प्रबंधन आपस में एक दूसरे से जुड़े हुए हैं कुछ लोग भुगतान को लेकर किसानों के बीच जाकर उन्हें भ्रमित कर रहे हैं की जल्द ही चीनी मिल बंद हो जाएगा और किसानों को समय पर भुगतान नहीं होगा।

लेकिन ऐसा नहीं होगा।बी एन सिंह ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की गन्ना किसानों को भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है चीनी मिल ने दस जनवरी तक का भुगतान कर दिया है आगे का भुगतान भी भेजा जा रहा है इसके अलावा 2017,18का भी सवा तीन करोड़ का भुगतान किया जा चुका है किसान मील का परिवार है उनका पाई पाई मील भुगतान करेगा।उन्होंने कहा की पहले से अधिक गन्ने की आपूर्ति बढ़ी है लगातार गन्ने का उत्तपादन बढ़ रहा है जिससे मील प्रबंधन से लेकर गन्ना किसान भी बेहद उत्साहित हैं।

बी एन सिंह ने कहा की मील काफी बेहतर तरीके से चल रहा है उन्होंने अपील करते हुए कहा की किसान अपना साफ सुथरा गन्ना लेकर मील में आएं गन्ने की आपूर्ति से मील मालिक भी उत्साहित है। मील लगातार आगे बढ़ रहा है और किसानों के भुगतान को लेकर मील प्रबंधन पहले से अधिक गभीर है जिसके परिणाम जल्द नजर आएंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369