Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी ने बजट को बताया ऐतिहासिक,प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का जताया आभार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की। राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने केंद्र सरकार के बजट को ऐतिहासिक बताया है।उन्होंने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री का भी आभार जताया है।राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा की केंद्र सरकार महिलाओं और आम जनता के उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है जो एक बड़ी उपलब्धि है।

रुड़की के गांधी शिल्प कन्या इंटर कॉलेज में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा केंद्र सरकार ने महिलाओं को देश में बराबरी का अधिकार दिया है जिसका उदाहरण देश की प्रथम नागरिक (राष्ट्रपति) जो कि आदिवासी जनजाति से है यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है क्योंकि महिला वहीं उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट ऐतिहासिक है ऐसा बजट पहले कभी नही आया। कहा कि यह लोगों को जोड़ने वाला बजट है जिसमें, युवाओं महिलाओं और बुजुर्गों के साथ आम नागरिक के बारे में भी केंद्र सरकार ने सोचा है। महिलाओं के लिए सम्मान पत्र के रूप में बड़ी योजना दी गई है।

इस बजट में प्रधानमंत्री ने आम गरीब की भी चिंता की है। साथ ही किसानों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए है। कहा कि बजट में कृषि उत्पाद ऑनलाइन खरीदे बेचे जाने की योजना है। देश में अधिकतर किसान मोटा अनाज पैदा करते हैं मोटे अनाज को श्री अन्न के नाम से योजना लागू की गई है जिससे मोटा अनाज विश्व स्तर तक पहुंचाया जा सके और किसान समृद्ध हो सके। उन्होंने कहा कि इस बजट में रेलवे का अब तक का सर्वाधिक बजट रेलवे का है जिसमें उत्तराखंड को विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है। इस बजट में प्रदेश को दस अमृत स्टेशन मिले हैं।

जिसमें रुड़की भी शामिल है अमृत स्टेशन का कार्य भी जल्द शुरू होगा। इसके साथ ही रुड़की में तीन वन्देभारत ट्रेन भी जल्द चलेंगी इसके साथ ही कोरोना काल से पहले बंद की गई पैसेंजर ट्रेनों को शुरू करने के लिए रेल मंत्री को उनकी ओर से पत्र दिया गया है जल्द ही वह ट्रेनें शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि सर्वे में आया है कि अर्थव्यवस्था में भारत विश्व में दसवें से पांचवें स्थान पर पहुंचा है। जल्द ही नंबर एक पर पहुंचेगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369