Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बन कर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

Spread the love

आरिफ नियाजी

रुड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है पुलिस ने स्पेशल 26फिल्म की तर्ज पर वारदात को अंजाम देने वाले इनकम टैक्स का अधिकारी बता कर व्यापारी को ठगने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस को लूटी गई रकम में से ढाई लाख की नगदी एक लग्जरी कार,मोबाइल आदि भी बरामद हुआ है।पकड़े गए गिरोह के सदस्यों ने 15 दिन पहले नंद विहार कॉलोनी निवासी एक व्यापारी के घर पहुंच कर अपने आपको इनकम टैक्स का अधिकारी बताते हुए बीस लाख की ठगी की थी

जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था ।व्यापारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ने के लिए लिए कई टीमों का गठन किया था तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद भी ली थी ।फिलहाल पुलिस दोनों युवकों से उनका अपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है । गंगनहर कोतवाली पहुंचे एसएस पी अजय सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया की दोनो पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस को लूटी गई रकम से ढाई लाख की नगदी , एक एप्पल फोन और लग्जरी गाड़ी बरामद हुई है।

आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल, एसएसआई रंजीत सिंह खनेडा , एस आई नवीन कुमार, विक्रम बिष्ट, इसरार अली ,सुरेंद्र चौहान ,और विनोद बर्तवाल आदि मौजूद रहे। पकड़े गए आरोपियों में सलमान उर्फ समर पुत्र गुलफाम निवासी ग्राम नगला थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर धीरज पुत्र दिनेश कुमार निवासी गाजियाबाद प्रमुख रूप से शामिल है।फिलहाल गिरोह के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369