Jan Mudde

No.1 news portal of India

जल्द बनेगा मानकपुर आदमपुर से बिंदुखडक मार्ग,सतपाल महाराज के आदेश से ग्रामीणों को जगी उम्मीद

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

भगवानपुर के मानकपुर आदमपुर स्कूल के पास से बिंदु खड़क से होती हुई भलसवागाज बदहाल सड़क के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। सोमवार को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के सामने ग्राम प्रधान कुलवीर सिंह और ग्रामीणों ने सड़क बनाने की जोरदार मांग की जिसे कैबिनेट मंत्री और जिला प्रभारी सतपाल महाराज ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को इस मार्ग को बनाए जाने के सख्त निर्देश दिए।

इस दौरान ग्राम प्रधान कुलबीर सिंह ने मंत्री को अवगत कराया गया की उनके गांव की सड़क पिछले 2013से बदहाल बनी हुई है जिस पर किसी विधायक,सांसद या किसी अन्य जनप्रतिनिधि का कोई ध्यान नहीं है इतना ही नहीं लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी भी सड़क के मामले को कोर्ट में विचाराधीन होने का बहाना बनाकर सड़क बनाने में गंभीरता नहीं ले रहे हैं आलम यह है की दर्जनों गांव से आज भी संपर्क टूटा हुआ है जिसका खामियाजा गांव के लोगों को आज तक भुगतना पड़ रहा है।

वहीं लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरिफ खान का कहना है की सड़क पर कुछ किसानों ने विवाद किया था जिसके चलते कुछ किसान इस मामले को लेकर कोर्ट चले गए थे लेकिन अब इस सड़क को जल्द बनाया जाएगा जिसकी तयारी शुरू कर दी गई है। वहीं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के दरबार में सड़क का मामला जाने से अब ग्रामीणों को पूरी उम्मीद है की अब जल्द ही गांव की सड़क बनेगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369