Jan Mudde

No.1 news portal of India

खेलपुर के नाला निर्माण ने पकड़ा तूल,हंगामा कर रहे किसान नेताओं समेत पांच लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

भगवानपुर के खेलपुर गांव में निर्माणाधीन नाले का विरोध कर रहे भारतीय किसान यूनियन बेदी के कार्यकर्ताओं और मातलुब प्रधान के बीच मौके पर जमकर कहासुनी और नोकझोंक हुई जिसके चलते मौके पर अफरातफरी मच गई ।हंगामा इतना बढ़ा की मौके पर भारी पुलिस फोर्स को पहुंचना पड़ा। इस दौरान पुलिस ने हंगामा कर रहे पांचों लोगों को हिरासत में ले लिया और पुलिस थाने में ले गई जिनका शांति भंग में चालान किया गया है।

गौरतलब है की खेलपूर गांव के बाहर खेतो की ओर एक नाला निर्माण चल रहा है बताया जा रहा है इस नाले में कंपनियों से निकलने वाला दूषित पानी भी बाहर निकाला जायेगा जिसका भारतीय किसान यूनियन बेदी कड़ा विरोध कर रही है। किसान नेताओं का आरोप है की यह दूषित पानी फसलों और खेतों को भारी नुक्सान पहुंचाएगा इसलिए नाला निर्माण नहीं होना चाहिए। वहीं भगवानपुर पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही भारतीय किसान यूनियन बेदी इस मामले को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से मिलेंगे और नाला निर्माण का विरोध करते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369