Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड में किसानों के अधिकारों की लड़ाई भाकियू संग्राम प्रमुखता से लड़ेगा राव मुशर्रफ अली

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में भारतीय किसान यूनियन संग्राम अराजनैतिक किसानों की समस्याओं को लेकर आगे बढ़ेगा।रुड़की पहुंचे भारतीय किसान यूनियन संग्राम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव मुशर्रफ अली ने एक खास मुलाकात के दौरान बताया की उन्होंने भारतीय किसान यूनियन बेदी के प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद उन्होंने भारतीय किसान यूनियन संग्राम अराजनैतिक का गठन किया है जिसका रजिस्ट्रेशन भी हो चुका है।किसानों की प्रमुख समस्याओं को भाकियू संग्राम प्रमुखता से लड़ेगा।

राव मुशर्रफ आज यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद शर्मा के कैंप कार्यालय पर पहुंचे थे जहां उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की किसानों की लड़ाई को वह प्रमुखता से लड़ते रहेंगे जल्द ही भारतीय किसान यूनियन संग्राम गन्ना किसानों के बकाया भुगतान, किसानों की उपेक्षा और ऊर्जा निगम द्वारा लगातार छापेमारी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन संग्राम आंदोलन करेगा।

उन्होंने कहा की उनकी भारतीय किसान यूनियन बेदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से कोई विवाद नहीं है सभी लोग किसानों के हकों और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं बेदी भी इस मंच पर आए तो वह उनके साथ हैं।इस मौके पर नवनियुक्त भाकियू संग्राम के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा की भारतीय किसान यूनियन संग्राम किसानों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाता रहेगा।उन्होंने कहा की उन्हें को जिम्मदारी मिली है उस पर वह खरा उतरेंगे और मेहनत ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369