आरिफ नियाज़ी
रुड़की में कांग्रेस प्रदेश महासचिव इन दिनों कांग्रेस पार्टी में काफी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं आलम यह है की पार्टी का कार्यक्रम हो या देश के महापुरषों को याद करने का मामला हो सचिन गुप्ता इन कार्यक्रमों में बढ़चढकर हिस्सा ले रहे हैं यही कारण है की पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बड़ी टीम उनके साथ उनके कार्यालय पर हर समय मौजूद रहती है।

इतना ही नहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ साथ सचिन गुप्ता सभी का भरपूर सम्मान करते हैं यही कारण है की फिलहाल वह शहर में कांग्रेस का कुनबा बढ़ाने में लगे हैं।

आज भी सचिन गुप्ता के द्वारा अपने मलकपुर चुंगी स्थित कार्यालय पर महात्मा गांधी की 75 वीं पुण्यतिथि का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गांधी जी को श्रद्धांजलि देते हुए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी । कांग्रेस महासचिव गुप्ता ने कहा की कन्याकुमारी से पैदल चल कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लाल चौक पर पहुंच कर अपनी तपस्या पूरी कर लाल चौक पर झंडा फहराया।

यह हमारे और देश के लिये गर्व की बात है। भारत जोड़ो यात्रा इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में दर्ज होगी। जिसके उपलक्ष्य मे हमने भारत की शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने कहा की इससे पार्टी और अधिक मजबूत होगी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुये उन्होंने कहा बापू का जीवन दर्शन हमारे लिये अनुकरणीय है। उन्होंने सार्वजानिक जीवन में सत्य अहिंसा इमानदारी और नैतिक मूल्यों की प्रतिष्ठा की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताये हुये रास्ते पर चल कर ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है।

महात्मा गांधी की कथनी करनी में कोई अंतर नहीं था। इस अवसर पर कांग्रेस नेता हेमेंद्र चौधरी ने कहा की सत्य अहिंसा के बल पर उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ संघर्ष किया जिससे भारत के स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त हुआ। इस अवसर पर पंकज सोनकर, गौरव प्रधान,भानू प्रताप,अनिरुद्ध गोस्वामी, विमल ठाकुर,लवी त्यागी, अरशाद, आशीष सैनी,कुलदीप कश्यप,नितिन जिंदल, सुधीर चौधरी, कुँवर पाल सैनी, एड जसविंद्र, अमित सोनकर,सुशील कश्यप,रितु आदि कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला