Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के मकतूलपुरी में सुभाष सैनी और राजकुमार सैनी ने विपुल प्रिंटर्स का किया उदघाटन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की। मथुरा विहार मार्केट मकतूलपुरी, शेर सिंह राणा चौक रुड़की में विपुल प्रिंटर्स का उद्घाटन आज लोजमो संयोजक सुभाष सैनी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

विपुल प्रिंटर्स के उद्घाटन समारोह में सर्व प्रथम प्रिंटर्स मालिक सुबलेश कुमार सैनी, युवा नेता मोहित सैनी ठसका, श्याम सिंह सैनी ने अतिथियों का बुके देकर हार्दिक स्वागत किया। तत्पश्चात मोर्चा संयोजक सुभाष सैनी व कांग्रेस नेता राजकुमार सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विपुल प्रिंटर्स(आफसैट प्रिंटिंग) का विधिवत उद्घाटन कर प्रिंटर्स मालिक सुबलेश कुमार सैनी को बधाई दी।

समारोह में पधारे अजय कुमार सैनी एडवोकेट, अनीश कुमार सैनी वन दरोगा चौकी इंचार्ज मंडावर चेक पोस्ट, अजयवीर सिंह चौहान प्रधान ग्राम ठसका, ओम प्रकाश सैनी ठसका, शिव शंकर सैनी एडवोकेट, व्यापारी नेता पवन सैनी, प्रधानाचार्य पवन कुमार शर्मा, पूर्व शिक्षक राजपाल सिंह सैनी, हितेश सैनी, अमित सैनी वन बीट अधिकारी समेत अनेकों जिम्मेदार लोगों ने प्रिंटर्स मालिक सुबलेश कुमार सैनी को इस मौके पर ढेरों शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369