Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के बीएसएम इंटर कॉलेज में गणतंत्रता दिवस की रही धूम,छात्र छात्राओं ने देश भक्ति गीतों पर दी एक से बढ़कर एक प्रतूति

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़कीं के बीएसएम इंटर कॉलेज एवम पीजी कॉलेज में 74 वें गणतंत्र दिवस की बड़ी धूम रही। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे बीएसएम कॉलेज के प्रबंधक और पूर्व राज्यमंत्री मनोहर लाल शर्मा का कॉलेज स्टाफ ने बुके देकर ज़ोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों पर जमकर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए ।इस दौरान छात्राओं द्वारा बनायी गयी पेंटिंग का अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा जी ने निरक्षण किया और छात्राओं की कला कि सराहना कि।

कॉलेज प्रबंधक व पूर्व राज्यमंत्री मनोहर लाल शर्मा ने सभी प्रदेशवासियों व क्षेत्रवासियों को 74 वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाये दी और कहा आज का दिन भारत गणतंत्र रूप में घोषित किया गया था।

आज के दिन 26जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ जिसके चलते भारत में चुनाव परक्रिया भी संविधान की देन है देश आज लगातार उन्नति और प्रगति कर रहा है आने वाले बच्चों को किताबों के साथ साथ अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए।

उन्होंने सभी कॉलेज के सभी स्टाफ और छात्र छात्राओं से राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने की अपील करते हुए कहा की सभी लोग देश को मजबूत बनाने में आगे आएं।इस मौके पर स्कूली छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369