Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेडा के भाजपा नेता दीपक सैनी ने कहा कुछ लोग उनके खिलाफ कर रहे बड़ी साजिश, उनकी छवि को किया जा रहा धूमिल, कहा चुनाव जरूर लड़ा जाएगा

Spread the love

शादान

झबरेडा के वरिष्ठ भाजपा नेता पर दर्ज हुए मुकदमे के बाद नया मोड़ आ गया है ।भाजपा नेता दीपक सैनी ने अपना पक्ष रखा है।मीडिया से खास मुलाकात के बाद दीपक सैनी ने कहा की कस्बे के कुछ लोग उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबरा चुके हैं इसलिए वह उनके ऊपर उलटे सीधे झूठे मुकदमें दर्ज करा रहे हैं।दीपक सैनी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की उन्हें बदनाम करने की पूरी कोशिश की जा रही है लेकिन वह इस तरह की घटनाओं से घबराने और डरने वाले नहीं हैं।

भाजपा नेता ने कहा की वह अपने कस्बे वासियों के लिए लगातार लड़ाई लड़ते रहेंगे किसी का उत्तपीड़न नहीं होने दिया जाएगा।चाहे कस्बे की जनता के लिए उन्हें कितना भी बड़ा बलिदान क्यों ना देना पड़े । दीपक सैनी ने कहा की कोई भी व्यक्ति उनके ऊपर भले ही कितने झूठे आरोप लगा लें लेकिन वह अपने लक्ष्य से कभी भी पीछे नहीं हटेंगे।वह हमेशा जनता की सेवा करते रहे हैं और भविष्य में भी दिन रात जनता की सेवा में तत्पर रहेंगे।

दीपक सैनी ने कहा की वह इस बार भी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे।जो भी उन पर आरोप लगे हैं तमाम झूठे हैं। जिनको जल्द ही पूरे सबूत के साथ मीडिया में रखने का काम किया जाएगा।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369