Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तरखंड राज्य का सम्मान बढ़ाने वालें स्काउट गाईड को सांसद कल्पना सैनी और मुख्य शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की राजकीय उत्कृष्ठ विद्यालय में स्काउट और गाइड को राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी और मुख्य शिक्षा अधिकारी कमलेश गुप्ता द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान राजस्थान पाली जनपद के रोहट में अठ्ठारवीं राष्ट्रीय जंबूरी में स्काउटस गाइड्स,स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन के प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को राज्यसभा सांसद द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा की आज हरिद्वार जिले के छात्र स्काउट और गाइड में आगे बढ़ रहे हैं यह एक बड़े गर्व की बात है।उन्होने कहा की गाइड अपनी मेहनत और लगन के बल पर मंजिल पा लेते हैं वह अपने कर्तव्य के प्रति बेहद ईमानदार होते हैं।सांसद कल्पना सैनी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की गाइड का व्यवहार काफी उदारवादी होता है।उन्होंने कहा की स्काउट की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका होती है प्रदेश सरकार और राज्यपाल द्वारा भी समय समय पर गाइड को सम्मानित किया जा रहा है।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा ने कहा की स्काउट और गाइड ऐसी शिक्षा है जो संस्कार सिखाती है।उन्होंने कहा की स्काउट गाइड का कार्य सेवा करना है और वह प्रतिज्ञा करता है की हर दिन उसे एक सेवा कार्य जरूर करना है।अनिल शर्मा ने कहा की स्काउट गाइड को गांठे लागाना स्वास्थ्य कैंप में मुख्य भूमिका निभाना आदि का प्रशिक्षण आदि सिखाया जाता है जिसमें वह काफ़ी निपुण रहते हैं आज सरकार भी ऐसे स्काउट गाइड को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा की समाजसेवा की जिम्मेदारी स्काउट गाइड की होती है।

इस मौके पर
मुख्य शिक्षा अधिकारी कमलेश गुप्ता ने बताया की हरिद्वार जिले के 39 छात्रों ने गाइड विंग में जंबूरी में प्रतिभाग किया था जिन्हे राज्य पुरस्कार वितरित किया गया हैउन्होंने कहा की हरिद्वार जिले के स्काउट गाइड को जो सम्मान मिला है उनका उत्साह वर्धन करने के लिए आज राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने उनको सम्मानित किया है। स्काउट गाइड को आगे बढ़ाने में स्काउट मास्टर और स्काउट कैप्टन की अहम भूमिका होती है इसलिए उनकी काफी सराहना करनी चाहिए।

इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन ललित मोहन जोशी, सह जिला सचिव राजेश सैनी,जिला सचिव शर्मा जी,जिला संगठन आयुक्त स्काउट जितेंद्र सिंह पुंडीर,जिला मास्टर अरविंद कुमार,चंद्रपाल धीमान, डॉक्टर शकुन सिंह,अल्पना मेहता, तरुण त्यागी,प्रधान विजय कुमार, और उत्कृष्ठ आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक सुबोध मलिक भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369