आरिफ नियाज़ी
नारसन ब्लॉक में प्रधान संगठन के चुनाव में भगवानपुर चंदनपुर के ग्राम प्रधान मास्टर नौशाद अली को प्रधान संगठन का अध्यक्ष चुना गया । इस दौरान बगतोवाली गांव निवासी प्रमोद महाजन को संगठन का उपाध्यक्ष,नाथुखेड़ी निवासी सलीन कुमार कोषाध्यक्ष और अलका पत्नी मोहित निवासी कोटवाल आलमपुर को निर्विरोध सचिव चुन लिया गया।सभी चुने हुए पाधिकारियो का भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी कविंद्र सिंह द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने कविंद्र चौधरी को भरोसा दिलाया कि वह अपने गांव और ब्लॉक के विकास के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।
कविंद्र चौधरी ने कहा की जनता ने जिस उम्मीद और आशा के साथ आपको ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी दी है उस पर आपको खरा उतरना है। उन्होंने कहा की उनका प्रयास हैं की गांव गांव का विकास हो गली मोहल्ले का विकास करना ही उनकी प्राथमिकता है।भाजपा सरकार लगातार पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने में लगी है भाजपा का जिला पंचायत बोर्ड बना है अब गांव गांव का विकास करना ही उनका भी प्रयास रहेगा।वहीं नवनियुक्त प्रधान संगठन के अध्यक्ष मास्टर नौशाद अली ने कहा की जिस उम्मीद के साथ ग्राम प्रधानों ने उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे।
उन्होंने कहा की आज भी उनके क्षेत्र की बदहाल हालत है पेयजल स्वास्थ्य और शिक्षा के मामले को लेकर उनका गांव बहुत पिछड़ा हुआ है उनका प्रयास है की जल्द से जल्द उनके गांव की पानी की टंकी को चलाया जाए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग को जल्द से जल्द स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर किया जाए। उन्होंने कहा की अधिकारियों से मिलकर जल्द ही गांव गांव के विकास को लेकर वार्ता की जाएगी।इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला