Jan Mudde

No.1 news portal of India

नारसन ब्लाक में लगा तहसील दिवस, अधिकारियों ने जमीनों पर अवैध कब्जे और राशन से संबंधित सुनी शिकायतें

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

नारसन ब्लॉक में तहसील दिवस आयोजित हुआ जिसमें लगभग 18 शिकायतें पहुंची। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की अभिनव शाह के साथ साथ सभी तहसील और अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर भक्तोवाली निवासी रईस उर्फ घसीटू ने अपने गांव की कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए कब्रिस्तान की पैमाईश कराने की मांग की।

वहीं भगवानपुर चंदनपुर गांव निवासी रहीस अहमद पुत्र अकबर अली ने विपक्षी लोगों पर अपनी बेशकीमती भूमि पर कब्जे का आरोप लगाया।जिसे अधिकारियों ने जांच के लिए भेज दिया।वहीं झबीरन जट्ट गांव में सरकारी बजट के दुरुपयोग की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई।दिलशाद पुत्र निसार ने चकरोड से पापुलर के पेड़ों को कटवाने की मांग की गई तो वहीं नारसन जट्ट के ग्रामीणों ने अपने राशन डीलर पर राशन कम देने की शिकायत की गई है। जिसका अधिकारियों ने संबंधित विभाग को निस्तारण करने के आदेश दिए हैं।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी कविंद्र सिंह ने बताया की प्रदेश सरकार आम जनता की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर है सरकार ने जिस तरह से हर विकास खंड कार्यालय में तहसील दिवस आयोजित कराए हैं इससे खास तौर से ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो रहा है अब आम लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे।

सरकार आम जनता की समस्याओं को लेकर बेहद गम्भीर है।इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह,अपरउप जिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ला,अपर तहसीलदार दयाराम,नायब तहसीलदार मंगलौर बृजमोहन आर्य,खंड विकास अधिकारी आलोक सिंह ,नगर पालिका मंगलौर के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369