Jan Mudde

No.1 news portal of India

कुमराडी गांव की जीनत कुरैशी का गांव पहुंचने पर हुआ ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत, सुन वैब सीरीज में आएंगी नज़र

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

आज हम आपको मिलवाने जा रहे हैं एक ऐसी उभरती हुई कलाकार से जो एक मध्यम वर्गीय परिवार से हैं जो बेहद गरीबी और सीमित संसाधनों में पली बढ़ी हैं जीनत कुरैशी ग्रामीण परिवेश में रहने के बावजूद अपना कैरियर फिल्मों में बनाने निकली हैं। ज़ीनत कुरैशी पुत्री नईम कुरैशी कुमराडी गांव जिला हरिद्वार उत्तराखंड की निवासी हैं जो सुन वैब सीरीज में बहुत जल्द नजर आएंगी।जीनत बॉलीवुड में अपना भविष्य देख रहीं हैं जिसके लिए वह काफ़ी मेहनत और लगन के बल पर आगे बढ़ रहीं हैं

हालांकि ज़ीनत कुरैशी की मेहनत और लगन को देखते हुए एम आर खान फिल्म प्रोडक्शन के डायरेक्टर ने वैब सिरिंज सुन में काम करने का उन्हें मौका दिया है यह वेब सीरीज़ पैंतीस एपिसोड की हैं हर एपिसोड बेहद दिलचस्प बनाया गया है ताकि दर्शक नई जानकारी के साथ मनोरंजन भी कर सकें।इतना ही नहीं एम आर खान फिल्म प्रोडक्शन के डायरेक्टर ने जीनत कुरैशी को आगे बढ़ाने में काफी मदद की है। इस कार्यक्रम के आयोजक शाहिद अंसारी है इस कार्यक्रम में भी अन्य कलाकारों के साथ ज़ीनत कुरैशी शामिल रहेंगी।

उत्तराखंड की बेटी ने बालीवुड में नाम रोशन करने से जहां उनके माता पिता और पूरा परिवार बेहद खुश है वहीं गांव में भी बेहद खुशी का माहौल है। जैसे ही जीनत कुरैशी दिल्ली से अपने गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने उनका ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया। हालांकि जीनत कुरैशी का कहना है कि मंगलौर निवासी शबी हैदर और एम आर खान ने उनको आगे बढ़ाने का मौका दिया है जीवन में संघर्ष बहुत है लेकिन उन्हें पूरी उम्मीद ही नहीं पूरा भरोसा है कि एक दिन उन्हें सफलता जरूर मिलेगी।

जीनत कुरैशी ने बताया कि उन पर अपने परिवार की जिम्मेदारी भी है उनके पिता सड़क हादसे में घायल हैं जो पूरी तरह से बैड पर है जिसके चलते परिवार की संपूर्ण जिम्मेदारी उन्ही पर है। हालांकि इस दौरान जीनत कुरैशी के वेब सीरीज बनाने से उनके परिवार और परिवार बेहद खुश हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369