Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर में प्रमुख समाजसेवी हाजी मोहम्मद हनीफ के देहांत से दौड़ी शोक की लहर,बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

मंगलौर में प्रमुख समाजसेवी हाजी मोहम्मद हनीफ के देहांत की सूचना मिलते ही कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। हाजी मोहम्मद हनीफ 85 वर्ष के थे जो कुछ समय से बीमार चल रहे थे। हाजी जी का स्वास्थ्य अधिक खराब होने पर उन्हें देहरादून के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जिनका बुधवार की शाम को उपचार के दौरान देहांत हो गया। देर शाम जैसे ही उनके देहांत की सूचना कस्बे के लोगों तक पहुंची तो कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई जिसके बाद एडवोकेट गुलबशर से लोगों ने संपर्क किया जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे।

देर रात उनका शव मंगलौर लाया गया जिसके बाद उनको कब्रिस्तान में दफनाया गया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन पूर्व नगरपालिका चेयरमैन चौधरी इस्लाम नगर पालिका के चेयरमैन हाजी दिलशाद अहमद, उनके भाई डॉक्टर शमशाद अहमद,शिक्षक अमजद उस्मानी, राव मसरुर,अल्लादिया, अमजद काज़मी, आदि ने उनकी हाजी हनीफ के देहांत पर गहरा शोक प्रकट किया है।

वहीं इस बाबत एडवोकेट गुलबशर ने बताया कि उनके वालिद लंबे समय से बीमार चल रहे थे लेकिन बुधवार को उनकी हालत अधिक बिगड़ गयी थी जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जहां उनका देहांत हो गया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369