आरिफ़ नियाज़ी
खानपुर से निवर्तमान भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन आजकल राजनीति में काफी सक्रिय नज़र आ रहे हैं जिसके चलते उनके पास समर्थकों की भी अच्छी खासी संख्या हर समय रहती है।दरअसल भाजपा के निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के कैम्प कार्यालय रूड़कीं पर बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे थे मौका था उनके पुत्र कुंवर दिव्य प्रताप के जन्म दिन का ।जहां चैम्पियन और उनके समर्थकों ने बेटे के जन्मदिन को बड़े धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर जहां चैम्पियन काफी खुश नजर आए तो वहीं उनके समर्थक भी काफी उत्साहित नज़र आए।
चैम्पियन के कुछ समर्थक इस ख़ुशी के महौल में फिल्मी गानों पर नाचते झूमते नज़र आए। चैम्पियन के कैम्प कार्यालय पर रागनी के कलाकार भी बुलाये गए थे जिन्होंने कार्यक्रम को संगीत से और भी खूबसूरत बना दिया। इस दौरान कार्यक्रम में चैम्पियन भी थिरकते नज़र आए।चैम्पियन ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि आज उनके क्षेत्र की जनता ने साबित कर दिया है कि कुंवर दिव्य प्रताप को भी उतना ही पसंद करते है जितना उन्हें।आज क्षेत्र के बुजुर्गों ने भी ठंड और शीतलहर में कैम्प कार्यालय पर पहुंचकर दिव्य प्रताप को आशीर्वाद देने का काम किया है युवाओं में भारी उत्साह है।
चैम्पियन ने कहा कि क्षेत्र में उनका जनाधार लगातार बढ़ रहा है आज कैम्प कार्यालय पर पहुंची भीड़ दर्शाती है कि चैम्पियन आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं।चैम्पियन आज के कार्यक्रम में अलग ही अंदाज़ में नज़र आए। इस दौरान लंढोरा निवासी प्रमुख समाज सेवी भूरा ठेकेदार अपने सैंकड़ो साथियों के साथ चैम्पियन के कैम्प कार्यालय पर पहुंचे थे जहां उन्होंने कुंवर दिव्य प्रताप को अपना आशीर्वाद दिया।इस दौरान भूरा ठेकेदार ने कहा कि क्षेत्र का मुस्लिम समाज अब चैम्पियन के साथ आ चुका है जिसका उदाहरण आज के कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की भागीदारी को दर्शाता है।वहीं पिछले दिनों चैम्पियन के रंगमहल लंढोरा में मुस्लिम समाज ने उम्मीद से अधिक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा सह कोषाध्यक्ष रामकुमार चौधरी ने कहा कि चैम्पियन का क्षेत्र में लगातार ग्राफ बढ़ता जा रहा है आज सभी वर्ग के लोग चैम्पियन के समर्थन में आ गए हैं अब क्षेत्र की जनता समझ चुकी है कि उनका भला कौन कर सकता है। रामकुमार चौधरी ने कहा कि चैम्पियन को छोड़कर जो लोग गए है आज वह वापस आने के लिए बेताब हैं आने वाले समय में क्षेत्र की जनता पुनः कुंवर प्रणव सिंह को जिताने का काम करेगी। इस दौरान जिला दुग्ध संघ के चेयरमैन चौधरी रणबीर सिंह, रवि राणा, कृष्ण कुमार, डॉ नवनीत शर्मा,राव प्रवेज़, प्रवेज़ टोडा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता अफ़ज़ाल अली भंगेड़ी, नायक,रामकुमार वालिया,संदीप सैनी, आदि सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला