Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर गम्भीर, गन्ना भुगतान और गन्ना मूल्य को लेकर सीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की। झबरेड़ा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति अब गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर नज़र आ रहे हैं।विधायक ने किसानों के एक प्रतिनिधिमण्डल के साथ सूबे के सीएम को ज्ञापन सौंपकर गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की है इसके साथ ही इकबालपुर शुगर मिल पर बकाया धनराशि को जल्द से जल्द भुगतान कराये जाने की भी मांग की है। मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने जल्द ही गन्ना मूल्य घोषित और गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान का आश्वासन विधायक और उनके समर्थकों को दिया है।

दरअसल गन्ना किसानों की समस्या को लेकर झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति किसानों के एक दल के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंचे उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर बताया कि अभी तक गन्ना फसल की पेडी लगभग अधिकतर कट चुकी है और बोरू कटने को तैयार है। लेकिन इसके बावजूद भी गन्ना मूल्य अभी तक घोषित नहीं हुए जिसके कारण किसानों में संशय की स्थिति पैदा हो रखी है। विधायक ने मुख्यमंत्री से कहा है कि हाल ही में हुए विधानसभा सत्र में भी विधानसभा सदस्यों ने गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग उठाई थी लेकिन उस पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। विधायक ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि तत्काल कार्रवाई करते हुए गन्ना मूल्य घोषित किया जाए।

इसके साथ ही इकबालपुर गन्ना शुगर मिल पर 2017-18 पर 18-19 का बकाया करीब 120 करोड रुपए भुगतान तुरंत किसानों को दिलवाए जाने की मांग की हैइस दौरान विधायक के साथ इक़बालपुर गन्ना समिति के उपाध्यक्ष मुकेश पंवार, प्रवीण कुमार,आदेश पंवार,आदिल फ़रीदी,मुकेश चौधरी,महेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369