Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं ब्लॉक में बीडीसी सदस्यों का प्रशिक्षण बना औपचारिकता,15 बीडीसी अनुपस्थित,सात के पति पहुंचे, अधिकारियों ने नहीं दिखाई दिलचस्पी

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं में नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों का प्रशिक्षण शिविर मात्र औपचारिकता बनकर रह गया। प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन जहां गिने चुने बीडीसी सदस्य ही ब्लॉक कार्यालय में पहुंचे वहीं प्रशिक्षण शिविर में अधिकारियों ने अधिक दिलचस्पी ना लेते हुए बीडीओ और एडीओ पंचायत कार्यक्रम के बीच से उठकर ही अपने कार्यालयों में जाकर बैठ गए। प्रशिक्षण शिविर का आलम यह रहा कि 40 बीडीसी में से 15 बीडीसी सदस्य अनुपस्थित रहे जबकि सात बीडीसी महिला सदस्यों के पति प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे इससे आप साफ अंदाज़ा लगा सकते हैं कि ब्लॉक के अधिकारी सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने में कितनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

दरअसल रूड़कीं ब्लॉक में दो दिवसीय क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण शिविर 26 दिसम्बर से शुरू हुआ था आज प्रशिक्षण का दूसरा और अंतिम दिन था जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और ब्लॉक से चलने वाली प्रमुख योजनाओं की जानकारी को क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा गांव गांव तक पहुंचाना था।लेकिन आज दूसरे दिन ब्लॉक कार्यालय में गिने चुने बीडीसी सदस्य ही प्रशिक्षण लेने के लिए पहुंचे थे उनमें भी निर्वाचित बीडीसी महिला सदस्यों के पतियों की संख्या सात से आठ थी प्रशिक्षण देने के लिए भी जहां अलग से ट्रेनर पहुंचे थे वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी ने भी पशुओं में होने वाले रोगों के बारे में जानकारी दी। जब कुर्सियां पूरी तरह से नहीं भर पाई तो बीडीओ और एडीओ ने भी अपना संबोधन करने के बाद वापस अपने कार्यालय में लौट गए।

उन्होंने भी इस प्रशिक्षण को गंभीरता से नहीं लिया जबकि प्रशिक्षण में पहुंची गिनी चुनी महिलाओं के बीच ब्लॉक प्रमुख लुबना राव और कनिष्ठ प्रमुख दिलीप कुमार अंतिम समय तक मौजूद रहे। इस प्रशिक्षण शिविर में ब्लॉक प्रमुख लुबना राव ने कहा कि अभी नए नए लोग क्षेत्र पंचायत सदस्य बने हैं वह भी नई हैं ब्लॉक की अधिक जानकारी और सरकार की योजनाओं की जानकारी के लिए प्रशिक्षण शिविर रखा गया था जिसमें सभी जानकारी दी गयी है।

ठंड अधिक होने के चलते कुछ महिलाएं बीडीसी सदस्य नहीं पहुंच पाए हैं उनको भी जानकारी दी जाएगी।वहीं कनिष्ठ प्रमुख दिलीप कुमार ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि सरकार का मकसद छोटी बड़ी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाना है इसलिए ही सरकार ने इस तरह के प्रशिक्षण आयोजित कराये हैं जल्द ही सरकार की योजनाओं का लाभ आम आदमी को मिलने लगेगा। इस मौके पर बीडीओ शिव प्रसाद थपलियाल,एडीओ पंचायत नरेश कुमार,डॉ नन्द किशोर,मास्टर ट्रेनर रंजीत सिंह पुंडीर,सुखबीर सिंह सैनी,ज्येष्ठ प्रमुख मीना,मासूम के पति तौहीद,शाहनवाज़, वात्सला सिंह,नूरबिस्तान, ओम सिंह,पूजा,शबाना,अब्दुलहक आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369