आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की सिविल लाइन स्थित लिटिल जीनियस प्ले नर्सरी स्कूल में वीर बाल दिवस के उपलक्ष में स्कूली बच्चों द्वारा शहीद साहिबज़ादे को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया इस दौरान स्कूली बच्चों में भारी उत्साह दिखाई दिया।स्कूल प्रबंधन द्वारा आज कार्यक्रम को लेकर काफी बेहतर तैयारी की थी।
रुड़की सिविल लाइन बोर्ड क्लब के नजदीक लिटिल जीनीयस प्लेवे नर्सरी स्कूल के प्रधानाचार्य हरभजन कौर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों की स्मृति में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में घोषित किया गया है।
जिसके चलते स्कूल में शहीदी सप्ताह का आयोजन किया गया। सोमवार की सुबह प्रार्थना में शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। शबद कीर्तन के साथ चारों साहिबजादों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए स्कूल के बच्चों को शहीद साहिबजादो का स्मरण कराया गया। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं को बताया कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज ने अपना पूरा परिवार हिंद की रक्षा के लिए न्यौछावर कर दिया उनके द्वारा दिए गए इस बलिदान को आज भी भुलाया नहीं जा सकता। आज भी पूरी दुनिया उन्हें याद करती है उन्हीं की क्रपा से आज भारत अस्तित्व में हैं।
इस मौके प्रधानाचार्य हरभजन कौर ,एवं स्कूल की शिक्षिकाओं में आशु मेहता, रिया,ईशा, अनीता, सोनिया, मीना, आदि शामिल रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला