Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं के वीजी स्पोर्ट एकेडमी में जमाल अहमद ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन, जमाल ने कहा उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों को बेहतर मंच की ज़रूरत

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की। वीजी स्पोर्ट एकेडमी की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन किया गया इस प्रतियोगिता में जिले भर की 16 टीमें प्रतिभाग कर रही है। रुड़की के हरिद्वार रोड स्थित वीजी स्पोर्ट एकेडमी द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का उदघाटन आज प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा के जिला महामंत्री एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जमाल अहमद ने फीता काटकर किया। उन्होंने मैच में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्होंने खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान जमाल अहमद ने कहा कि इस तरह के खेल समय समय पर होते रहने चाहिए इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मौका मिलता है।इतना ही नहीं इस प्रकार के आयोजनों से खिलाड़ियों को अच्छा मंच मिलता है और अच्छी प्रतिभाएं निखर के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करती हैं। जमाल अहमद ने कहा कि खिलाड़ियों को कोई भी खेल खेल भावना से खेलना चाहिए प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती ना ही प्रतिभा किसी से छुपती है खेलों को लेकर सरकार को भी गंभीर होना पड़ेगा उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों में आगे बढ़ने की प्रतिभा मौजूद है लेकिन उन्हें समय पर मंच नहीं मिल पाता।

कार्यक्रम संयोजक हिमांशु सैनी ने कहा कि इस टूर्नामेंट में जिले भर की 16 टीमें प्रतिभाग कर रही है पहला मैच केडी इलेवन और जिम खन्ना के बीच खेला गया। केडी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 66 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम खन्ना ने ओवर पूरे होने से पूर्व ही जीत हासिल कर ली। इस अवसर पर करण, रुमान के अलावा सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369