आरिफ़ नियाज़ी
मंगलौर पहुंचे प्रदेश के चिकित्सा एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने जहां मंगलौर पहुंचकर दो स्कूलों के कार्यक्रम में शिरकत की तो वही बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के बुलावे पर उनके कैंप कार्यालय पर भी धन सिंह रावत पहुंचे जहां पर सरवत करीम अंसारी और उनके सैकड़ों समर्थकों ने शिक्षा मंत्री का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हाजी सरवत करीम अंसारी ने मंगलौर कस्बे की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मंत्री से अपील की ।
हाजी सरवत करीम अंसारी ने कहा कि उन्होंने मंगलौर में राजकीय महाविद्यालय की बुनियाद रखी थी जिसका लोकार्पण आज धन सिंह रावत ने किया है विधायक ने कहा कि हमारी बेटियां भी बेहतर से बेहतर तालीम हासिल कर सकें इसके विशेष प्रयास किये जायेंगे। वहीं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को आश्वस्त किया कि बच्चों की पढ़ाई में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी बेटियों को अच्छी तालीम दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं चलाईं हैं जिनका लाभ जल्द ही छात्र छात्राओं को मिलने लगेगा।
उन्होंने कहा कि अब कोई भी बेटी बिना पैसे के अच्छी शिक्षा ग्रहण करेगी पैसे के अभाव में कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित नहीं रहेगी।इस मौके पर उबैदुर्रहमान मोंटी,बाबू,राजीव शर्मा,मोहम्मद याकूब मलिक, मोहम्मद इसरार, राव मुजाहिद अंसारी, मोहिउद्दीन अंसारी, फिरोज कुरेशी, इरशाद मलिक ,इरशाद प्रधान, नौशाद अंसारी, सलमान,जमशेद, हाजी खालिद, शकील शेख, रोबिन चौधरी खेड़ा जट्ट, उमंग राणा ,गौरव बरहमपुर जट्ट, परवेज़ सभासद, जमशेद अंसारी, प्रभारी इकराम अंसारी, सभासद बिलाल अंसारी, आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला