Jan Mudde

No.1 news portal of India

धन सिंह रावत ने मंगलौर के राजकीय महाविद्यालय के भवन का किया लोकार्पण,केवल कन्या पाठशाला के स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे शिक्षा मंत्री

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखंड के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत आज मंगलौर स्थित राजकीय महाविद्यालय में पहुंचे जहां उन्होंने 5 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय के भवन का लोकार्पण किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है एक से लेकर इंटर तक लड़कियों की शिक्षा को निशुल्क किया गया है इतना ही नहीं आने वाले सत्र में किताबें भी निशुल्क दी जाएंगी।

शिक्षा मंत्री ने घोषणा की कि यदि यहां पर और अधिक भूमि उपलब्ध होती है तो इस महाविद्यालय का उच्चारण करते हुए पीजी कक्षाएं संचालित की जाएंगी और सरकार द्वारा 5 करोड़ भवन निर्माण के लिए भी दिए जाएंगे जिससे क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके ।उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र समेत पूरे उत्तराखंड में शिक्षा का विस्तार करने के लिए कृत संकल्प है इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य के अलावा क्षेत्रीय विधायक सरवत करीम अंसारी अन्य गणमान्य लोगों द्वारा शिक्षा मंत्री का स्वागत किया गया। वहीं केवल कन्या पाठशाला में पहुंचे प्रदेश के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक व्यक्ति की हैल्थ आई डी बनाएगी जिसका नाम आभा रखा गया है

एक करोड़ 25 लाख लोगों की यह आई डी बनेगी जिसमें उनके बच्चों के स्वास्थ की जानकारी उस आई डी में रखी जायेगी । निशुल्क बनने वाली इस हैल्थ आई डी में बच्चे के स्वास्थ्य की तमाम जानकारी उपलब्ध रहेगी जिससे अस्पतालों में भीड़ नहीं लगेगी। धन सिंह रावत ने केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के प्रबंधन की बेहद सराहना करते हुए कहा कि केवल कन्या पठाशाला में दो हज़ार दो सौ बच्चियां शिक्षा ग्रहण कर रहीं हैं जो एक सराहनीय कार्य है जिसमें गरीब बच्चियों को निशुल्क पढ़ाया जाता है।

धन सिंह रावत ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में एम बीबी एस डॉक्टरों की कमी को दूर किया जाएगा। अब प्रदेश में डॉक्टरों की कमी नहीं रहेगी। इस दौरान स्कूली बच्चियों द्वारा सांस्क्रतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।इस मौके पर केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में मां सरस्वती की मूर्ति भी स्थापित की गई।इस अवसर पर मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी, नगर पंचायत चेयरमैन दिलशाद अली ,कॉलेज प्रबंधक डॉ रविन्द्र कपूर,कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ दीपिका,

ज़िला सहकारी बैंक के चेयरमैन प्रदीप चौधरी, भाजपा नेता सुशील राठी, भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंधु,भाजपा नेता ज़मीर हसन, अनीस अहमद गौड़,पवन तोमर,सुधीर त्यागी,प्रमोद कुमार गोयल,डॉ सुरेश सैनी,गुलशन अरोड़ा,बीपी गुप्ता,आर डी कपूर,डॉ सत्यवीर सिंह,पंकज कुमार,मनोज शर्मा,प्रेमचंद अग्रवाल, रामकुंवर कपूर,ईश्वर चोपड़ा आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369