Jan Mudde

No.1 news portal of India

अनीस गौड़ और ज़मीर हसन को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में नियुक्त होने से समर्थकों में दौड़ी ख़ुशी की लहर,दोनों नेताओं ने जताया प्रदेश नेतृत्व का आभार

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनीस गौड़ के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश महामंत्री और ज़मीर हसन अंसारी को मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बंनाए जाने से दोनों नेताओं के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान दोनों नेताओं ने अल्पसंख्यक मोर्चा में पद मिलने पर भाजपा हाईकमान का आभार जताया है। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अनीस गौड़ ने कहा कि वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतज़ार हुसैन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट के आभारी हैं जिन्होंने इस काबिल समझा।

उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है प्रदेश के मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देशऔर प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश में भाजपा का परचम लहराएगा।बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोग भी भाजपा से जुड़ रहे हैं मुसलमान अब समझ चुका है कि उसका भला केवल और केवल भाजपा ही कर सकती है।वहीं भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ज़मीर हसन अंसारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जो सम्मान दिया है वह उसे कभी भी भूल नहीं पाएंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जो ज़िम्मेदारी सौंपी है उसको वह बखूबी निभाएंगे। ज़मीर हसन ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंन्त्री ने जल्द ही कलियर शरीफ में यूनानी मैडीकल के निर्माण की घोषणा की है जिसका आसपास के लोगों को भारी लाभ पहुंचेगा। ज़मीर हसन ने कहा कि प्रदेश सरकार अल्पसंख्यकों के उत्थान को लेकर बेहद गंभीर है जिसके चलते भाजपा सरकार अल्पसंख्यकों के लिए तमाम तरह की योजनाएं चला रही है।

उन्होंने कहा कि अब मुस्लिम समाज भी जागरूक होने लगा है और भाजपा की नीतियों को समर्थन करने लगा है मुस्लिम समाज बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहा है।इस दौरान प्रदेश महामंत्री अनीस गौड़ और प्रदेश उपाध्यक्ष ज़मीर हसन ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369