Jan Mudde

No.1 news portal of India

रंगमहल लंढोरा में भीड़ जुटाकर चैम्पियन ने दिखाई अपनी ताकत, फिल्मी गानों के साथ जमकर की शेरोशायरी, भीड़ से गदगद भाजपा नेताओं ने भी मंच से की चैम्पियन की जमकर तारीफ

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

खानपुर से निवर्तमान भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन किसी ना किसी मामले को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं लेकिन बुधवार को कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक कार्यक्रम में अलग ही अंदाज़ में नज़र आए चैम्पियन का यह अंदाज़ मंच पर बैठे नेताओं के साथ साथ भीड़ को भी काफी पसंद आया। चैम्पियन ने जहां मंच पर जमकर फिल्मी गाने गाए वहीं चैम्पियन एक से बढ़कर एक शेर भी सुनाते नज़र आए जिसका कार्यक्रम में मौजूद भीड़ ने तालियों से जोरदार स्वागत किया।

इतना ही नहीं चैंपियन कार्यक्रम के बाद भी फिल्मी गानों पर थिरकते नज़र आए तो वहीं उन्होंने पुरानी फिल्मों के गीत सुनाकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम किया।कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने रंगमहल में भीड़ जुटाकर भाजपा हाईकमान को भी अपनी ताकत का अहसास करा दिया। चैंपियन के इस सम्मान समारोह में उम्मीद से अधिक भीड़ पहुंची थी जिनमें गुर्जर और मुस्लिम समाज के साथ साथ सिख समाज की भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, हरिद्वार ज़िला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति आदि का पगड़ी और तलवार भेंट कर ज़ोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में भीड़ से गदगद भाजपा के तमाम नेता जहां चैंपियन की तारीफ करते नज़र आए तो वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने चैम्पियन के सहारनपुर लोकसभा से प्रतियाशी बनाये जाने की मांग को उत्तरप्रदेश के सीएम तक पहुंचाने का आश्वसन तक दे डाला। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने साफ कहा कि भाजपा मैं सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन भी पार्टी को मज़बूत करने का काम कर रहे हैं जिनको भाजपा आगे बढ़ाने का काम करेगी। इस दौरान चैम्पियन बेहद उत्साहित दिखाई दिए।

उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव की हार से कोई सबक नहीं लेना है उन्हें इस चुनावी हार का भी कोई रंज या पछतावा नहीं है वह चैंपियन हैं उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा खेल का मैदान हो या सियासत मैदान उन्हें हमेशा कामियाबी ही मिली है जिसकी हकदार क्षेत्र की जनता है ।चैम्पियन ने कहा कि चार बार क्षेत्र की जनता ने उन्हें विधायक बनाया उनकी पत्नी को जिला पंचायत सदस्य बनाया आज के कार्यक्रम में भी जनता ने दिखा दिया की जनता उनके साथ है।चैंपियन ने अपने नाराज़ कार्यकर्ताओं से भी वापस लौटने की अपील की उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई नाराजगी नहीं है उनके घर के दरवाजे हमेशा सभी लोगों के लिए खुले रहेंगे इस प्रदेश और गांव गांव के विकास के लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा।

इस दौरान कार्यक्रम का संचालन भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज नायक ने किया ।इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी,मंडल अध्यक्ष विकास पाल,सुभाष सैनी,बृजेश त्यागी,मधु सिंह,रवि राणा,भीम सिंह,कविंद्र चौधरी,ब्लॉक प्रमुख रूड़कीं लुबना राव,विनोद चौधरी,संदीप खटाना, राजीव राठौर,और भाजपा नेता राजीव राठौर आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369