आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के बाजूहेडी गांव स्थित रुड़की काॅलेज आफ इंजीनियरिंग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रमुख समाजसेवी मुजीब मलिक ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती रक्तदान से किसी को नई जिंदगी मिल सकती है।मुजीब मलिक ने कहा कि रक्तदान से व्यक्ति को नया जीवन मिलता हैजिसकी कोई कीमत नहीं हो सकती। दरअसल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, रोटरी क्लब और रुड़की अपर गैगेज़ के सहयोग से रक्तदान शिविर का आज आयोजन किया गया था जिसमें छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कॉलेज प्रबंधन के सहयोग से 52 यूनिट रक्तदान किया गया।
रक्तदान शिविर में बतौर विशिष्ट अतिथि रवि प्रकाश और संस्था के अध्यक्ष सत्येन्द्र गुप्ता ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का उदघाटन किया था।
रक्तदान शिविर का संचालन रोटरी क्लब के प्रोजेक्ट चेयरमैन नमन बंसल, अध्यक्ष निधि शांडिल्य, प्रमुख समाजसेवी ठाकुर संजय सिंह,शोएब मलिक, सलिल शांडिल्य, मन्थन, आयुष बटला भी शिविर में पहुंचे थे। शिविर की खास बात यह रही कि रुड़की कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों और समस्त स्टाफ द्वारा 52 युनिट का रक्तदान किया गया। संस्था की डीन स्टुडेन्ट वेलफेयर डा0 तृप्ति ने रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए छात्रो को प्रोत्साहित किया था जिससे छात्रों में रक्तदान को लेकर सुबह से ही भारी उत्साह दिखाई दिया। डॉ तृप्ति ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम संस्था द्वारा कराए जाते रहेंगे।जिसमें सभी को बढ़ चढ़ कर अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए जिससे जरूरतमंद लोगो को आसानी से रक्त उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि हमारे रक्त की बूंद से यदि किसी की जिंदगी बचे तो इससे बड़ा कोई और दान नहीं हो सकता इसीलिए रक्तदान को महादान कहा गया है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला