आरिफ़ नियाज़ी
समाजवादी पार्टी के संरक्षक रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती के मौके पर समाजवादी पार्टी रुड़की के कार्यकर्ताओं ने समीर आलम राष्ट्रीय सचिव के नेतृत्व में कुष्ठ आश्रम में फल वितरण कर स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर बोलते हुए समीर आलम ने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने हमेशा सभी को साथ लेकर चलने का काम किया भले ही आज स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव हमारे बीच नहीं है पर उनके अंश और उनके द्वारा बताए हुए रास्ते पर हमेशा पूरी समाजवादी पार्टी चलेगी ।
समीर आलम ने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने हमेशा समानता और गरीबों का साथ दिया और अपनी सरकारों में भी किसान और गरीबों को भरपूर सम्मान देने का काम स्वयं मुलायम सिंह यादव ने किया आज वह उनकी जयंती पर लिए प्रण लेते हैं पहले मैनपुरी और उसके बाद उत्तर प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीटों को निकालकर मुलायम सिंह यादव जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का काम करेंगे। इस मौके पर शरद पांडे हाफिज मोहम्मद इरफान ने कहा कि हमेशा स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव सभी को सम्मान दिया चाहे छोटा हो या बड़ा इसीलिए हिंदुस्तान की राजनीति में मुलायम सिंह यादव का एक अलग ही मुकाम था।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला