Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं गन्ना विकास समिति के कार्यालय में गन्ना किसानों ने काटा जमकर हंगामा, गन्ना समिति के सचिव पर किसानों की उपेक्षा का लगाया आरोप

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

इकबालपुर गन्ना विकास समिति के कार्यालय में गन्ना किसानों ने जमकर हंगामा काटा गन्ना किसानों का आरोप था कि गन्ना समिति के कर्मचारी गन्ना किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है जिसके चलते गन्ना किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक की गन्ने की पर्ची भी एसएमएस द्वारा मोबाइल पर भेजी जा रही है जिसका किसान विरोध करते हैं।

गन्ना किसानों ने आरोप लगाया कि गन्ना समिति के सचिव से लेकर सभी कर्मचारी गन्ना किसानों की समस्या को सुनने के लिए तैयार नहीं है एक बाबू है जबकि सैंकड़ों किसान अपने नाम और पर्ची की समस्या को लेकर लाइन में खड़े हैं। किसानों के हंगामे की सूचना मिलते ही इकबालपुर गन्ना विकास समिति के चेयरमैन सुंदर सिंह सैनी भी मौके पर पहुंचे और गन्ना किसानों को शांत किया। सुंदर सिंह सैनी ने अपने कार्यालय में किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि गन्ना किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा किसी भी किसान को परेशान होने की आवश्यकता नही है।

गन्ना समिति गन्ना किसानों के लिए है उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल किया जाएगा। गौरतलब है कि गन्ना समिति कार्यालय पर हर रोज़ सैंकड़ों किसान अपनी छोटी छोटी समस्या को लेकर पहुंचते हैं जिनपर गन्ना अधिकारी कोई ध्यान नहीं देते इसी बात से नाराज़ होकर आज सुबह गन्ना किसानों ने समिति कार्यालय पर ज़ोरदार हंगामा काटा जिसके बाद समिति के सचिव को भी अपनी कुर्सी छोड़ किसानों के बीच पहुंचना पड़ा और उन्हें उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान गन्ना समिति के विशेष सचिव एस सी नवानी ने बताया कि गन्ना किसान समिति के परिवार की तरह से हैं जिनकी समस्या को प्रमुखता से हल किया जाएगा छोटे मोटे मामले परिवार में होते रहते हैं कोई किसान नाराज़ नहीं है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369