आरिफ़ नियाज़ी
हरिद्वार जिला पंचायत इस बार गांव गांव के विकास कार्य कराने को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रही है। आज ज़िला पंचायत बोर्ड की दूसरी बैठक होने के बाद जिला पंचायत सदस्य और विधायकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला ।जिला पंचायत हरिद्वार के कार्यालय में आयोजित हुई बोर्ड बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई खासतौर से ग्रामीण विकास को लेकर काफी मंथन हुआ जिसके बाद सभी जिला पंचायत सदस्य और विधायकों की विकास कार्यों के लिए सहमति बन गई ।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने दावा किया कि जिला पंचायत इस बार गांव गांव का विकास करेगी भारतीय जनता पार्टी विकास को बढ़ावा देती है जिस तरह से पार्टी और जनता ने मौका दिया है वह उनके आभारी हैं।उन्होंने दावा किया कि हरिद्वार जिले के विकास को नए आयाम देंगे। किरण चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि गांव गांव का विकास करना ही उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। कोई भी क्षेत्र कोई भी इलाका विकास से अधूरा नहीं रहेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड बैठक में सभी सदस्य इस बात को लेकर बेहद उत्साहित है कि उनके क्षेत्र में अब विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत के अपर जिला पंचायत अधिकारी बीसी छिमवाल ने बताया कि गांव गांव का अब तेज़ी से विकास होगा जिसके लिए जल्द ही टेंडर डाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि ज़िला पंचायत द्वारा जल जीवन मिशन के द्वारा तालाबो का सौन्द्रीयकरण, गांव गांव में टाइल्स की सड़कें, लाइटिंग ,नाली निर्माण और सड़कों आदि के कार्य तेजी से कराए जाएंगे।इस मौके पर ज़िले के सभी जिला पंचायत सदस्य,विधायक और ब्लॉक प्रमुख मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला