Jan Mudde

No.1 news portal of India

इकबालपुर चीनी मील का शुभारम्भ होने से किसानों के चेहरे खिले, मील प्रबंधन ने कहा जल्द होगा बकाया भुगतान

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

इकबालपुर चीनी मील का शुभारंभ होने के बाद मील प्रबंधन किसानों के भुगतान को लेकर भी बेहद गंभीर दिखाई दे रहा है मील प्रबंधन का दावा है कि गन्ना किसानों की पाई पाई का भुगतान जल्द से जल्द किया जाएगा। 16 नवम्बर को चीनी मील का शुभारम्भ होने के बाद गन्ना किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं भले ही प्रदेश सरकार अभी तक गन्ना मूल्य निर्धारित नहीं कर पाई हो लेकिन किसानो को उम्मीद है कि चीनी मील जल्द भगतान करेगा।

इस दौरान लक्ष्मी शुगर मील के महाप्रबंधक प्रशासन बीएन चौधरी ने बताया कि चीनी मील का बीती 16 नवम्बर को पूजा अर्चना के बाद शुभारम्भ हो चुका है किसानों से अपील है कि साफ सुथरा गन्ना चीनी मिल में लेकर आएं गन्ना मील किसानो के भुगतान को लेकर बेहद गंभीर है कुछ लोग चीनी मील को लेकर तरह तरह की भ्रांतियां फैला सकते हैं जिनसे गन्ना किसानों को भर्मित नहीं होना है चीनी मील जल्द से जल्द बकाया भुगतान करेगा। गन्ना किसान चीनी मील का परिवार है जिनके बिना चीनी मील अधूरा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369