आरिफ़ नियाज़ी
गन्ना भुगतान की मांग को लेकर प्रदेश के गन्ना मंत्री से मिल चुके झबरेड़ा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है इसलिए ही अभी तक गन्ना मूल्य सरकार निर्धारित नही कर पाई है। कांग्रेस विधायक ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि इससे हैरत की बात क्या हो सकती है कि इकबालपुर चीनी मील 2018 -19 और 19-20 का अभी तक भी पूरा भुगतान नहीं कर पाई है।वीरेंद्र जाति ने पदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा कभी भी किसानों को लेकर गंभीर नहीं रही सरकार का कोई भी नुमाइंदा गन्ना किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देता है वह स्वंय किसान हैऔर किसान की स्थिति को बेहतर तरीके से जानते हैं।
किसानो को भुगतान ना होने से उनके सामने बड़ी चुनोती है।विधायक ने कहा कि वह किसानों के साथ प्रदेश के गन्ना मंत्री से मिले थे जहां उन्होंने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा था इस दौरान गन्ना मंत्री ने जल्द ही गन्ना भुगतान का आश्वासन दिया उन्हें दिया था । अगर जल्द ही सरकार किसानों को भुगतान नहीं कराती तो इस मुद्दे को वह विधानसभा सत्र में भी प्रमुखता से उठाएंगे। गौरतलब है कि गन्ना किसानों का इकबलापुर चीनी मील पर करोड़ों का भुगतान बकाया है जिससे किसान बेहद परेशान है किसान को अपना परिवार चलाना बेहद मुश्किल हो चुका है।गन्ना किसान लगातार आंदोलनरत हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला